Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भूसा भरते समय बुजुर्ग को सांप ने काटा:डिब्बे में बंद करके अस्पताल पहुंचा, डॉक्टरों ने शुरू किया इलाज

    2 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के हरदी इलाके में एक अनोखा मामला सामने आया है। भूसा भरते समय एक बुजुर्ग को सांप ने काट लिया। इसके बाद बुजुर्ग सांप को एक डिब्बे में बंद कर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों ने सांप को देखने के बाद उनका इलाज शुरू कर दिया है। यह घटना सोमवार को हरदी क्षेत्र के एक गांव में हुई। 60 वर्षीय बृज भान पांडे अपने घर के अहाते में मवेशियों के लिए भूसा भर रहे थे। तभी भूसे में छिपे एक जहरीले सांप ने उनकी उंगली पर काट लिया। सांप के काटने के बाद बृज भान ने पास रखे चिमटे से उसे पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर दिया। उन्होंने तुरंत अपने परिजनों को सांप के काटने की जानकारी दी। परिजन बृज भान और डिब्बे में बंद सांप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि सांप को देखने से सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति का बेहतर इलाज संभव हो पाता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बुजुर्ग को काटने वाला सांप जहरीला था, लेकिन छोटा होने के कारण उसका जहर शरीर में तेजी से नहीं फैला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में सपा नेता की कार से हादसा:बाइक सवार गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    महोबा अस्पताल में बदसलूकी, डॉक्टरों का 4 घंटे कार्य बहिष्कार:नशे में धुत अराजकतत्वों ने स्टाफ से की गाली-गलौज, ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment