Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा अस्पताल में बदसलूकी, डॉक्टरों का 4 घंटे कार्य बहिष्कार:नशे में धुत अराजकतत्वों ने स्टाफ से की गाली-गलौज, ज्ञापन सौंपा

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा जिला अस्पताल में अराजकतत्वों द्वारा स्टाफ और प्रभारी सीएमएस डॉ. राजेश भट्ट से बदसलूकी के विरोध में डॉक्टरों ने 4 घंटे का कार्य बहिष्कार किया। यह घटना बीती रात हुई, जिसके बाद आक्रोशित डॉक्टरों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, बीती रात कुछ अराजकतत्व शराब के नशे में जिला अस्पताल के वार्ड में घुस आए। उन्होंने वहां मौजूद नर्स, वार्डबॉय और अन्य स्टाफ के साथ अभद्रता की। आरोप है कि ये लोग एक मरीज को जबरन रेफर कराने का दबाव बना रहे थे और स्टाफ के साथ गाली-गलौज भी की। हंगामा बढ़ता देख प्रभारी सीएमएस डॉ. राजेश भट्ट मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। डॉ. भट्ट के अनुसार, अराजकतत्वों ने उनके साथ भी बदसलूकी की, गाली-गलौज की और उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। उन्होंने सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने और स्टाफ के साथ मारपीट पर उतारू होने का भी आरोप लगाया। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के विरोध में आज पीएमएस एसोसिएशन के बैनर तले डॉक्टरों और समस्त स्टाफ ने 4 घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन किया। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसी घटनाओं के कारण वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि मरीज को कब रेफर करना है, यह डॉक्टर तय करेगा, कोई बाहरी व्यक्ति नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को प्रदेश स्तर पर ले जाया जाएगा। डॉक्टरों के इस प्रदर्शन के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज और उनके तीमारदार खासे परेशान हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने नाराज डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि चिकित्सा कर्मियों के साथ ऐसा व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है, जिसके बाद ही डॉक्टरों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया। फिलहाल डॉक्टर और स्टाफ ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लिखित ज्ञापन सौंपा है। ​
    Click here to Read more
    Prev Article
    भूसा भरते समय बुजुर्ग को सांप ने काटा:डिब्बे में बंद करके अस्पताल पहुंचा, डॉक्टरों ने शुरू किया इलाज
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में रैंगिंग, छात्रों को मोमबत्ती से दागने का आरोप:माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज में एक सीनियर पर 15-20 छात्रों के उत्पीड़न के आरोप से उठे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment