Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:असम और अरुणाचल प्रदेश में प्रतिबंधित आतंकवादी समूह ULFA (I) से जुड़े 7 लोग गिरफ्तार

    20 hours ago

    2

    0

    असम और अरुणाचल प्रदेश में प्रतिबंधित आतंकवादी समूह यूएलएफए (आई) से संबंध रखने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर असम के तिनसुकिया जिले और पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तारियां की गईं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा- ये व्यक्ति विद्रोही संगठन को रसद संबंधी सहायता प्रदान करवाते थे। उन्होंने कहा कि आरोपी कुछ समय से सक्रिय थे और स्थानीय सहायता नेटवर्क का हिस्सा थे। आज की अन्य बड़ी खबरें... संदेशखाली में महिला और बेटी की आधी जली लाशें मिलीं; घर के ट्रंक से बरामद, पति लापता पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली में एक महिला और उसकी बेटी की आधी जली लाशें घर से बरामद हुईं। दोनों के शव ट्रंक में मिले हैं। घटना के बाद पति लापता है। पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी शनिवार देर रात मिली। इसके बाद रविवार सुबह घर में रखे ट्रंक से महिला और उसकी बेटी के शव बरामद किए गए। शुरुआती जांच में मामला हत्या का लग रहा है। सबूत मिटाने की कोशिश भी की गई है। हालांकि घरेलू विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। महिला का पति घटना के बाद से गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। हालात को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली के राजघाट बस डिपो के पास झाड़ियों में आग, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची दिल्ली के राजघाट बस डिपो के पास रविवार दोपहर को झाड़ियों में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आग बुझाने के लिए 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग पर काबू पाने के लिए कोशिश जारी हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग झाड़ियों में लगी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। US के NGO से जुड़े कश्मीरी छात्र जांच के दायरे में, 3 यूनिवर्सिटी ने समझौते खत्म किए US के NGO ‘कश्मीर केयर फाउंडेशन’ से जुड़े कश्मीरी छात्र केंद्रीय एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं। यह कार्रवाई तब शुरू हुई, जब कश्मीर की तीन यूनिवर्सिटी ने संस्था के साथ अपने समझौते खत्म कर दिए। कश्मीर विश्वविद्यालय, इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने ‘एडवर्स इनपुट’ के बाद NGO के साथ अपने समझौते खत्म कर दिए। कश्मीर विश्वविद्यालय ने कहा कि समझौता जारी रखना संस्थान के हित में नहीं है। इस्लामिक यूनिवर्सिटी ने एग्रीमेंट की शर्तों के तहत सहयोग खत्म किया, जबकि शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय ने 2025 में हुआ रिसर्च एग्रीमेंट भी रद्द कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, NGO के साथ इंटर्नशिप, सहयोग या ऑनलाइन जुड़े छात्रों को बैकग्राउंड वेरिफिकेशन के लिए चिन्हित किया गया है। हालांकि अब तक किसी छात्र के खिलाफ कोई गलत काम सामने नहीं आया है।अधिकारियों के अनुसार, विदेशी संस्थाओं के साथ सहयोग और डेटा शेयरिंग से जुड़े मामलों की समीक्षा के दौरान यह मामला सामने आया। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में दिखे 2 संदिग्ध, सर्च ऑपरेशन जारी जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक गांव में दो संदिग्ध लोगों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, संदिग्धों के आतंकवादी होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए गांव और उसके आसपास के इलाकों को घेर लिया गया है। सुरक्षा बल हर कोने की बारीकी से तलाशी ले रहे हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। केरल में हादसे के बाद अस्पताल ले जाते समय युवती से छेड़छाड़, व्यापारी के खिलाफ केस केरल के अलाप्पुझा जिले में हादसे में घायल 25 साल की युवती ने उसे अस्पताल ले जा रहे कायामकुलम के व्यापारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, 4 अप्रैल को तड़के करीब 12:45 बजे KPAC जंक्शन के पास युवती अपने परिवार के साथ जा रही थी, तभी उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों में शामिल सिनिल सबद ने घायल परिवार को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। युवती का आरोप है कि अस्पताल ले जाते समय सिनिल सबद ने उसके साथ अनुचित हरकत की और छेड़छाड़ की। अस्पताल पहुंचने के बाद उसने डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसका विस्तृत बयान दर्ज नहीं किया और अब तक मेडिकल जांच भी नहीं कराई गई। पुरी जगन्नाथ मंदिर- इस्कॉन विवाद: पुरी मंदिर प्रशासन बोला- तय तारीखों से हटकर त्योहार मनाने पर कोर्ट जा सकते हैं ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर के अधिकारियों ने ISKCON के पारंपरिक रीति-रिवाजों से जानबूझकर की जा रही मनमानी पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दे दी गई है और कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है। हमारा आखिरी विकल्प हो सकता है। मंदिर के अधिकारियों की योजना विदेश मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के साथ भी इस मामले को उठाने की है, इसके अलावा वे मायापुर स्थित ISKCON के मुख्यालय को फिर से पत्र भी लिखेंगे। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिला और बेटी के अधजले शव मिले, पति लापता पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में संदेशखाली के एक घर से महिला और उसकी बेटी के अधजले शव मिले हैं। महिला का पता लापता है। पुलिस ने बताया कि यह हत्या के बाद सबूत मिटाने की कोशिश का मामला लगता है। घरेलू कलह या किसी अन्य मकसद सहित सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा। मणिपुर के उखरुल में सुरक्षा बलों ने 21 बंकर नष्ट किए, टेंग्नोपाल जिले से 13 IED जब्त सुरक्षा बलों ने मणिपुर के उखरुल जिले में 21 अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया है, जहां हाल ही में एक बीएसएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा एक अलग अभियान में टेंगनौपाल जिले से 13 IED भी जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को लिटान पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सिकिबुंग गांव में 14 बंकरों और मोंगकोट चेपु में सात बंकरों को नष्ट कर दिया, और इस दौरान 11 खाली कारतूस जब्त किए गए। जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार सुबह करीब 4 बजकर 32 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर इस 4.6 मापी गई है। अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान खबर सामने नहीं आई है। मध्य प्रदेश के डिंडोरी में ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, सभी सड़क किनारे खड़े थे रविवार देर रात मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना गड़ासराय पुलिस थाना क्षेत्र के किकरातालाब गांव के पास रात करीब 1 बजे हुई, जब पीड़ित एक पिकअप गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे। गाड़ी का एक टायर पंक्चर हो गया, जिसके बाद ड्राइवर उसे बदलने लगा और गाड़ी में बैठे लोग बाहर निकल आए। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया। ड्राइवर ने बताया कि उसे झपकी आ गई थी और वह पीड़ितों को देख नहीं पाया। दिल्ली में 13 साल की किशोरी से रेप करने वाले मुंह बोले भाई को 25 साल की कैद दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने के मामले में मुंह बोले भाई को 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बबीता पूनिया की कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। साथ ही पीड़िता को 14.50 लाख रुपए मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा- भले ही पीड़िता व उसकी मां बयानों से मुकर गईं, लेकिन डीएनए रिपोर्ट जैसे वैज्ञानिक साक्ष्य सच उजागर करने के लिए पर्याप्त हैं। मामला निहाल विहार थानाक्षेत्र का है। अक्टूबर 2024 में 13 साल की लड़की को गर्भवती हालत में गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल लाया गया था। मेडिकल जांच में सामने आया कि वह करीब ढाई महीने की गर्भवती है। पीड़िता व आरोपी की मां अच्छी दोस्त थीं। पीड़िता आरोपी की मां को खाला व आरोपी को भाई बोलती थी। बच्ची घटना से काफी महीनों पहले से मौसी के घर रहती थी। उसी घर में आरोपी भाई ने रिश्तों को शर्मशार करते हुए बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया। नासिक में ट्रक और पिक-अप के बीच टक्कर; 4 लोगों की मौत, 7 घायल महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को एक ट्रक और पिक-अप गाड़ी की टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के बाद पिक-अप गाड़ी में आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, सभी लोग एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रक ने पिक-अप को टक्कर मारकर करीब 100 फीट तक घसीटा, जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसे के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली में तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, बुजुर्ग की मौत दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है, जो स्कूटर चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसे में एक कार, दो बाइक, एक ई-रिक्शा, एक स्कूटर और एक अन्य ट्रक को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका के युद्ध में कितने लोगों की मौत हुई? सामने आ गया आंकड़ा, यहां जानें
    Next Article
    निधन के बाद वायरल हुआ आशा भोसले की अंतिम इच्छा, जिसे सुन भर आएंगी आपकी आंखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment