Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:बागी TMC विधायक ऋतब्रत नेता प्रतिपक्ष बने रहेंगे, कलकत्ता हाईकोर्ट का विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर रोक लगाने से इनकार

    15 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) को लेकर जारी विवाद में कलकत्ता हाईकोर्ट ने फिलहाल दखल देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने विधानसभा अध्यक्ष के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगाने से मना कर दिया, जिसमें बागी TMC विधायक ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दी गई थी। यह याचिका TMC नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने दायर की थी। उनका कहना है कि पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष के लिए चुना था, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी के फैसले को नजरअंदाज कर ऋतब्रत बनर्जी को मान्यता दे दी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष की प्रक्रिया और फैसले पर सवाल उठाए, लेकिन फिलहाल कोई अंतरिम राहत नहीं दी। ऐसे में अंतिम फैसला आने तक ऋतब्रत बनर्जी नेता प्रतिपक्ष के पद पर बने रहेंगे। आज की अन्य बड़ी खबरें… केरलम में अंगदान रैकेट केस में ED की रेड, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराते थे अंगदान; 3 जिलों में 5 जगह तलाशी केरलम में अंगदान रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने गुरुवार को छापेमारी की। कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और कोट्टायम में अस्पतालों और आरोपियों के ठिकानों समेत 5 जगहों पर तलाशी ली गई। पुलिस की FIR के मुताबिक, आरोपी अंगदान कराने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। वे डोनर, मरीज और अस्पतालों के बीच बिचौलिये का काम करते थे और इसके बदले बड़ी रकम लेते थे। जांच में अस्पतालों के लेटरहेड, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, सांसदों-विधायकों और डॉक्टरों के नाम से फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने के आरोप सामने आए हैं। मामले का मुख्य आरोपी नजीब है, जिसे पुलिस ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। राहुल गांधी ट्रेन से दिल्ली लौटे, आम लोगों के साथ सफदरजंग रेलवे स्टेशन से निकले; कोटा में छात्रों से बातचीत करने गए थे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान के कोटा में छात्रों से मुलाकात के बाद गुरुवार सुबह ट्रेन से दिल्ली लौटे। दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर उन्हें आम लोगों के साथ बाहर निकलते देखा गया। वे कार में बैठकर अपने घर रवाना हुए। राहुल बुधवार को कोटा के दशहरा मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ क्रार्यक्रम में गए थे। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स से बात की। उन्होंने कहा- हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम बच्चों पर दबाव डालता है। मैं चाहता हूं कि हम सब मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ें, ताकि आगे से किसी भी बच्चे को आत्महत्या जैसा कदम न उठाना पड़े। तेलंगाना में बाइक राइडर की मौत, मोबाइल पर वीडियो बनाते समय डिवाइडर से टकराया तेलंगाना के रंगारेड्डी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना काली मंदिर रोड पर हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस के अनुसार, बाइक चला रहा युवक मोबाइल फोन पर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था और कथित तौर पर शराब के नशे में भी था। इसी दौरान वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो वायरल है। साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के लिए बनेगा राष्ट्रीय कॉल सेंटर, गृह मंत्री शाह ने निर्देश दिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साइबर अपराध से जुड़े मामलों के तत्काल निपटारे के लिए राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सहायता मांगने वाले किसी भी नागरिक की शिकायत बिना जवाब के या पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए। शाह ने 1930 हेल्पलाइन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक कॉल सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया। यह कॉल सेंटर उन शिकायतों और कॉल्स को संभालेगा जिनका जवाब राज्य स्तर पर नहीं मिल पाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान, MP-UP में 22 जून तक मानसून नहीं पहुंचेगा मानसून:8 राज्यों में तापमान 40°C पार; देश में अब तक 42% कम बारिश
    Next Article
    प्रियंका का आरोप- NEET स्टूडेंट्स से ₹1.32 लाख करोड़ वसूले:यह रकम शिक्षा बजट के लगभग बराबर, पसंदीदा कारोबारियों का 16 लाख करोड़ लोन माफ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment