Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:हिंगोली जिले में पटाखा गोदाम में लगी आग में झुलसे फायरफाइटर की मौत, मरने वालों की संख्या चार हुई

    1 day ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में पटाखा गोदाम में लगी आग में मरने वालों की संख्या सोमवार को चार हो गई। फायरफाइटर आकाश सांगले (26) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 अक्टूबर को आग बुझाने के दौरान हुए धमाके में वे बुरी तरह झुलस गए थे। इस धमाके में उनकी फायर टेंडर (दमकल गाड़ी) भी नष्ट हो गई थी। घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके 'मारवाड़ी गली' में पटाखे रखने वाले एक गोदाम में भीषण आग लग गई थी। उस समय, आग और पटाखों के फटने से हुए लगातार धमाकों में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… असम में बीजेपी 13 से 31 अक्टूबर तक कांग्रेस के खिलाफ रैलियां करेगी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 13 से 31 अक्टूबर तक शांतिपूर्ण रैलियां निकालेगी। सरमा के मुताबिक, इन रैलियों के जरिए कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं पर राजनीतिक दबाव डालने, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विरोध कर कथित घुसपैठियों को बचाने और जनता के लोकतांत्रिक जनादेश को कमजोर करने के आरोपों को उठाया जाएगा। केजरीवाल समेत AAP नेताओं पर FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारे में हंगामे का आरोप दिल्ली पुलिस ने बंगला साहिब गुरुद्वारे में हंगामे के मामले में AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) की शिकायत पर रविवार को यह कार्रवाई की गई। कमेटी ने आरोप लगाया कि शनिवार तो AAP कार्यकर्ता और समर्थक गुरुद्वारे में घुसकर प्रदर्शन करने लगे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। शिकायत में कहा गया कि गुरुद्वारे जैसे पवित्र धार्मिक स्थल का राजनीतिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की गई। DSGMC ने यह भी आरोप लगाया कि AAP नेताओं और विधायकों ने सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो साझा किए, जिनमें घटना को गलत तरीके से पेश करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया गया। शिकायतकर्ता की ओर से दिए गए वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि घटनाक्रम का पता लगाया जा सके। दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर विवाद में एक शख्स की मौत, पूर्व आईएएस अधिकारी और बेटा गिरफ्तार दिल्ली मेट्रो में बुजुर्गों के लिए आरक्षित सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में 48 साल के पवन शर्मा की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उन्हें थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया था। मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 8 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर हुई थी। FIR के अनुसार, सीट को लेकर पवन शर्मा और दोनों आरोपियों के बीच बहस हुई। इस दौरान पवन को थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, जिससे वे गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई। मेट्रो कर्मचारियों ने उन्हें एंबुलेंस से लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली में महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को मिलेंगे 1300 पिंक ई-ऑटो दिल्ली सरकार ने दुर्गा (ड्राइविंग, उत्थान और रोजगार) ई-ऑटो योजना शुरू करने का फैसला किया है। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह के अनुसार, कैबिनेट की मंजूरी के बाद पहले चरण में 1300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो आवंटित होंगे। इनमें से 1170 महिलाओं और 130 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए आरक्षित हैं। योजना का उद्देश्य इन लाभार्थियों को ऑटो का मालिक और ड्राइवर बनने का अवसर देना है, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकें। साथ ही सरकार का दावा है कि इससे राजधानी में साफ-सुथरी ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा और ‘लास्ट-माइल कनेक्टिविटी’ मजबूत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मणिपुर में व्यक्ति का कटा सिर लौटाने की मांग:सरकार को नगा संगठन का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 2 दिन में 10 हत्याएं; दो जिलों में कर्फ्यू
    Next Article
    पटाखा बैन,सुप्रीम कोर्ट बोला-कम प्रदूषण वाले तरीके अपनाएं:वकील ने कहा-भगवान को पता चले कि उनके नाम पर बच्चे बीमार हो रहे तो वो भी हैरान होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment