Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर होटल में घुसी तेज रफ्तार बस, 1 की मौत; कई घायल

    5 hours ago

    1

    0

    तेलंगाना के रंगारेड्डी में सोमवार सुबह एक निजी बस ने शमशाबाद के पास हाईवे किनारे खड़े वाहनों और एक होटल को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 5:30 बजे की है और मामले की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, हादसे में 5-6 वाहन क्षतिग्रस्त हुए और होटल का बड़ा हिस्सा भी टूट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि होटल में रखा सामान पूरी तरह खराब हो गया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे में एक बच्चे को भी चोट लगी है। पुलिस ने मौके की जांच शुरू कर दी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… केरलम में लूट के दौरान युवक को बांधकर बेरहमी से पीटा, हाथ-पसलियों में फ्रैक्चर, ICU में भर्ती केरलम के अलुवा रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह 28 साल के युवक पर दो लोगों ने हमला कर लूटपाट की। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले युवक के सिर पर पत्थर मारा, फिर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर पास की नहर में फेंक दिया। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने जमीन पर पड़े युवक की पसलियों पर ग्रेनाइट के पत्थर से कई बार वार किया, जिससे दाईं तरफ की तीन पसलियां टूट गईं। उसका दायां हाथ भी फ्रैक्चर हुआ है। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर उसके बैग से 1,000 रुपए और गले की चेन ले ली। घायल युवक का निजी अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से संदिग्धों की तलाश कर रही है। महाराष्ट्र के ठाणे में 34.18 करोड़ की हेरोइन जब्त, सरगना व 4 पर मकोका का केस दर्ज महाराष्ट्र में ठाणे ​की पुलिस ने 34.18 करोड़ रु. की 9.8 किग्रा हेरोइन जब्ती मामले में सरगना अमजद यूसुफ पठान और उसके 4 साथियों पर मकोका का केस दर्ज किया है। पठान पर महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हत्या, दंगे और ड्रग्स तस्करी के 20 मामले दर्ज हैं। वहीं, केरल पुलिस ने यूपी के नोएडा से एमडीएमए ड्रग सप्लायर अजमल और उसकी साथी सूर्या को गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु में मेडिकल मालिक ने 90 अस्पतालों में कैंसर की फर्जी दवाएं भेजीं, गिरफ्तार कर्नाटक पुलिस की एसआईटी और ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट ने ‘कृपा हेल्थकेयर’ मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर फर्जी दवा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दुकान मालिक वीरेश कुमार जैन को गिरफ्तार किया गया है। नेटवर्क पर बेंगलुरु के 90 से अधिक अस्पतालों और क्लिनिकों को 50% डिस्काउंट पर नकली कैंसर, आईसीयू और जीवनरक्षक दवाएं सप्लाई करने का आरोप है। रैकेट में 15 से ज्यादा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) शामिल हैं। इस रैकेट के तार हरियाणा, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से जुड़े हैं। अहमदाबाद में दो मंजिला मकान ढहने से एक की मौत, तीन घायल अहमदाबाद के खाड़िया इलाके में रविवार शाम एक पुराना दो मंजिला मकान अचानक ढह गया, जिसके मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, घटना एक संकरी गली में हुई। मकान गिरने से चार लोग मलबे के नीचे फंस गए थे। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मराठा आरक्षण को लेकर जरांगे पाटिल की 19 सितंबर से आजाद मैदान में अनशन की चेतावनी मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार को आठ दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने रविवार को कहा कि यदि इस अवधि में मराठा समुदाय की आरक्षण संबंधी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वह 19 सितंबर को मुंबई के आजाद मैदान में आमरण अनशन शुरू करेंगे। जालना में मीडिया से बातचीत में जरांगे पाटिल ने कहा कि सरकार के पास अब आठ दिन का समय बचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से वह आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। गुजरात के भावनगर में नकली शराब बनाने की यूनिट का भंडाफोड़, रेलवे कर्मचारी समेत 3 गिरफ्तार गुजरात के भावनगर जिले में पुलिस ने कथित तौर पर नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक यूनिट का भंडाफोड़ किया है। मामले में रेलवे कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय अपराध शाखा (LCB) को मिली सूचना के आधार पर बोर तलाव थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में एक ठिकाने पर छापेमारी की गई। इस दौरान अक्षयराजसिंह गोहिल, विजय मकवाना और जितेंद्र नवाडिया को गिरफ्तार किया गया। उप पुलिस अधीक्षक आर आर सिंघल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अक्षयराजसिंह गोहिल रेलवे कर्मचारी है। मौके से विदेशी शराब की बोतलें, बोतलों पर चिपकाने के लिए स्टिकर और ढक्कन लगाने वाली मशीनें जब्त की गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- बिल्ली ₹839 करोड़ की मालकिन:‘अदालत’ ने देवताओं को सुनाई सजा; वजन घटाने के लिए खाना चबाकर छोड़ रहे लोग
    Next Article
    नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत:छापेमारी में 470 बोतलें और बीयर कैन जब्त, राज्य में शराब पर है बैन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment