Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:IB अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर केस में 5 लोगों समेत पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार; दंगों के बाद नाले में मिला था शव

    14 hours ago

    1

    0

    दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने अंकित शर्मा की हत्या और दंगे जैसे अन्य अपराधों के मामले में ताहिर हुसैन को दोषी ठहराया है। उनके खिलाफ आपराधिक साजिश का आरोप हटा दिया गया है। अंकित शर्मा की हत्या 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान हुई थी। कोर्ट ने नाजिम, कासिम, अनस, जावेद और ताहिर हुसैन को हत्या, अपहरण, दुश्मनी को बढ़ावा देने और दंगा करने का दोषी ठहराया है। कोर्ट ने 6 आरोपियों को बरी कर दिया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस- कोर्ट ने मरने वालों के जैविक अवशेष डिस्पोज करने की परमिशन दी दिल्ली के 2025 लाल किला कार ब्लास्ट केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को मरने वालों और मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी के घटनास्थल से मिले जैविक अवशेष डिस्पोज करने की परमिशन दे दी है। कोर्ट ने यह निर्देश भी दिया कि इस काम को करते समय मानव गरिमा और संबंधित धार्मिक मान्यताओं के का ध्यान रखा जाए। NIA ने स्पेशल जज जस्टिस पीतांबर दत्त से कहा कि अब इन्हें सहेजकर रखने का कोई औचित्य नहीं है। ममता की चुनाव आयोग से मांग- रितब्रत गुट को और समय न मिले, हमारे जवाब पर जल्द फैसला करें तृणमूल कांग्रेस (TMC) अध्यक्ष ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से रितब्रत बनर्जी गुट को जवाब दाखिल करने के लिए और समय नहीं देने की मांग की है। ममता ने कहा कि उनका गुट तय समय के भीतर जवाब दे चुका है। अगर रितब्रत गुट समय पर जवाब नहीं दे पाया, तो उसे और मौका नहीं मिलना चाहिए। आयोग अब मामले में जल्द फैसला करे। विवाद 2 जुलाई को शुरू हुआ, जब रितब्रत बनर्जी गुट ने खुद को असली TMC बताते हुए चुनाव आयोग में दावा पेश किया। इसके बाद आयोग ने दोनों पक्षों को 6 जुलाई शाम 5:30 बजे तक जवाब दाखिल करने को कहा था। ममता गुट ने 6 जुलाई को ही जवाब जमा कर दिया। वहीं, चुनाव आयोग ने रितब्रत गुट को 10 जुलाई शाम 5:30 बजे तक अतिरिक्त समय दिया। 12 जुलाई को चुनाव आयोग को भेजे पत्र में ममता ने कहा कि तय समयसीमा खत्म होने के बाद भी रितब्रत गुट की ओर से उन्हें जवाब की कॉपी नहीं मिली। आयोग ने दोनों पक्षों को अपने जवाब की कॉपी एक-दूसरे को देने के लिए भी कहा था, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। तमिलनाडु के मदुरै में दो बसों की टक्कर; 5 की मौत, 42 घायल तमिलनाडु के मदुरै जिले में सोमवार सुबह दो बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 42 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, चेन्नई से मार्थांडम जा रही प्राइवेट बस कोट्टामपट्टी के वंदिनगर के पास फोरलेन हाईवे पर अचानक बेकाबू हो गई। बस डिवाइडर पार कर सामने वाली लेन में पहुंच गई और मदुरै से तिरुचिरापल्ली जा रही सरकारी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्राइवेट बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सरकारी बस पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और दोनों बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, हादसे में चार पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली में पुलिसकर्मी ने सड़क पर पत्नी की गोली मारकर हत्या की, वारदात के बाद फरार दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रविवार शाम दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों स्कूटर से जा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हुई। इसके बाद कॉन्स्टेबल ने सड़क पर स्कूटर रोका और पत्नी पर गोली चला दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के वक्त वहां मौजूद 4-5 लोगों ने घायल महिला को ऑटो से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी कॉन्स्टेबल की तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी है। जम्मू-कश्मीर के रामबन में अमरनाथ यात्रियों की 4 गाड़ियां टकराईं, 18 श्रद्धालु घायल जम्मू-कश्मीर के रंबन में सोमवार को अमरनाथ यात्रा के काफिले में बड़ा हादसा हो गया। चंदरकोट के लंगर प्वाइंट पर दो SRTC बसें, एक कार और एक प्राइवेट बस आपस में टकरा गईं। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को रंबन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, एक SRTC बस ने आगे चल रही दूसरी SRTC बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दूसरी बस आगे चल रही नेक्सा XL6 कार से भिड़ गई। इसके बाद कार सामने चल रही प्राइवेट बस से टकरा गई। घायलों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और पंजाब के श्रद्धालु शामिल हैं। अब तक 10 लोगों की पहचान हो चुकी है, जबकि 8 अन्य की पहचान की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के 361 मदरसा कर्मचारियों की सरकारी वेतन की मांग खारिज की सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के 361 मदरसा शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की सरकारी वेतन देने की मांग खारिज कर दी। इन कर्मचारियों ने दावा किया था कि उनकी नियुक्ति नियमित रूप से हुई थी, इसलिए उन्हें राज्य सरकार की ग्रांट-इन-एड योजना के तहत वेतन मिलना चाहिए। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस ए.जी. मसीह की पीठ ने कहा कि याचिकाओं में कोई दम नहीं है, इसलिए इन्हें खारिज किया जाता है। कोर्ट ने 350 से अधिक याचिकाकर्ताओं में से 13 मामलों की पहले जांच की। अदालत ने कहा कि यदि इन 13 में से किसी एक का दावा सही पाया जाता, तो बाकी मामलों पर भी विचार किया जाता। लेकिन कोई भी याचिकाकर्ता अपने दावे को साबित नहीं कर सका, इसलिए सभी याचिकाएं खारिज कर दी गईं। प्रणब मुखर्जी का राजघाट पर बनेगा राष्ट्रीय स्मारक, केंद्र सरकार ने मंजूरी दी केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न प्रणब मुखर्जी का स्मारक बनाने की मंजूरी दे दी है। यह स्मारक दिल्ली के राजघाट स्थित राष्ट्रीय स्मृति परिसर (राष्ट्रीय स्मृति स्थल) में बनाया जाएगा। इससे पहले जनवरी 2025 में सरकार ने स्मारक के लिए भूमि आरक्षित करने का फैसला किया था। प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति बनने से पहले वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लंबे समय तक सांसद रहे। उन्होंने वित्त, रक्षा और विदेश मंत्री जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। 2020 में उनका निधन हो गया था। जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में भूकंप के झटके, बारामूला में 3.6 और कामजोंग में 3.9 तीव्रता रही मणिपुर और जम्मू-कश्मीर में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, दोनों राज्यों में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। मणिपुर के कामजोंग जिले में सुबह 6:32 बजे 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र 80 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का केंद्र इंफाल से करीब 31 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था। वहीं, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रात 2 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। फरवरी में भी बारामूला में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र पट्टन क्षेत्र था। बंगाल में 'खेला होबे दिवस' की जगह 'आयुष्मान दिवस' मनाया जाएगा पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 अगस्त को 'खेला होबे दिवस' की जगह 'आयुष्मान दिवस' मनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त राज्य के इतिहास का 'काला दिन' है, इसलिए अब इस दिन आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 16 अगस्त 1946 को 'डायरेक्ट एक्शन डे' के दौरान कोलकाता में भीषण सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। इस घटना को 'ग्रेट कलकत्ता किलिंग्स' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि उस हिंसा में करीब 4 हजार लोग मारे गए थे, 10 हजार से ज्यादा घायल हुए थे और हजारों लोग विस्थापित हुए थे। ममता बनर्जी सरकार ने 2021 विधानसभा चुनाव में जीत के बाद 16 अगस्त को 'खेला होबे दिवस' घोषित किया था। इस दिन राज्यभर में फुटबॉल प्रतियोगिताएं कराई जाती थीं और खिलाड़ियों को खेल सामग्री बांटी जाती थी। सरकार का कहना था कि इसका उद्देश्य युवाओं में खेलों को बढ़ावा देना है। दिल्ली में सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 16वां दिन, कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 24 दिन से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हैं। वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल कर रहे हैं। बुधवार को सोनम वांगचुक की तबीयत खराब हो गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक 11 दिनों में उनका वजन 7 किलो से ज्यादा घटकर 59.4 किलो रह गया है। दिल्ली में 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या दिल्ली के बदरपुर में कई बार चाकू मारे जाने से एक 17 साल के लड़के की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। हत्या के पीछे के मकसद और घटना की वजह बनने वाले घटनाक्रम का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है। दिल्ली में 4 बच्चे यमुना में डूबे, दो की मौत दिल्ली के अलीपुर में शनिवार को यमुना नदी में नहाते समय तेज बहाव में चार बच्चों के बह जाने के बाद दो नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। एनडीआरएफ के चलाए गए अभियान में दो लड़कों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, अंधेरा होने के कारण देर रात बाकी दो बच्चों की तलाश रोक दी गई थी। स्थानीय अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और निवासियों को नदी में न जाने की सलाह दे रहे हैं, विशेष रूप से पानी के खतरनाक स्तर और तेज बहाव को देखते हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BREAKING: धमाकों से थर्रा उठा होर्मुज, ओमान-बहरीन पर ईरानी अटैक के बाद फिर कांपा मिडिल ईस्ट; क्या शुरू होने वाला है महायुद्ध?
    Next Article
    नगालैंड में IED धमाका, असम राइफल्स का जवान शहीद:चार अन्य घायल, सुरक्षाकर्मी रुटीन मूवमेंट के तहत गुजर रहे थे; तभी वाहन उड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment