Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में मरीज को स्ट्रेचर न मिलने का आरोप:बेटे ने बनाया वीडियो; बोला- ऑक्सीजन सिलेंडर रास्ते में खत्म, डॉक्टरों को भी फोन करके बुलाना पड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की व्यवस्थाओं पर एक वायरल वीडियो के बाद सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार रात सांस लेने में दिक्कत होने पर सीएचसी लाए गए एक मरीज के परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं था, जिसके चलते मरीज को कंधे के सहारे अंदर ले जाना पड़ा। रविवार दोपहर करीब एक बजे मृतक के बेटे और भतीजे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाए। मोहल्ला आजाद नगर निवासी 46 वर्षीय हर्ष परमार उर्फ हर्षू चक्की वाले को शनिवार रात सरकारी एंबुलेंस से जलालाबाद सीएचसी लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर सूचना देने के 10-15 मिनट बाद अस्पताल पहुंचे। उनका कहना है कि स्ट्रेचर न मिलने के कारण मरीज को कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ा। बाद में रेफर किए जाने पर अस्पताल से दिया गया ऑक्सीजन सिलेंडर रास्ते में ही खत्म हो गया, जिससे मरीज की हालत और गंभीर हो गई। निजी अस्पतालों में भी नहीं मिला उपचार परिजनों के मुताबिक, रेफर होने के बाद वे मरीज को निजी अस्पताल ले जाना चाहते थे। आरोप है कि उन्हें निजी वाहन से जाने के लिए कहा गया और काफी आग्रह के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया गया, लेकिन वह भी बीच रास्ते में बंद हो गया। इसके बाद वे कई निजी अस्पतालों में पहुंचे, जहां कथित तौर पर भर्ती नहीं किया गया। परिजनों का कहना है कि इलाज के लिए भटकने के दौरान ही मरीज ने दम तोड़ दिया। वीडियो में स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठाए सवाल वायरल वीडियो में मृतक के बेटे सार्थक और भतीजे उत्कर्ष परमार ने जलालाबाद सीएचसी में आपातकालीन सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त संसाधन और स्टाफ उपलब्ध नहीं थे। उत्कर्ष ने यह भी दावा किया कि दो दिन पहले उनके भाई को दौरा पड़ने पर सीएचसी में डाइजेपाम इंजेक्शन भी उपलब्ध नहीं था और बाहर से मंगाना पड़ा। सीएमओ से संपर्क नहीं हो सका परिजनों ने बताया कि फिलहाल उन्होंने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे। वहीं, इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रिंसिपल ने अभिभावक से की बदसलूकी, शिक्षिका सोती मिली:एटा में टीसी देने से किया इनकार, नोटिस जारी की
    Next Article
    आजमगढ़ में पिकअप की टक्कर से युवती की मौत:लगभग 1 घंटे तक सड़क जाम कर परिजनों ने किया प्रदर्शन, कठोर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment