Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रिंसिपल ने अभिभावक से की बदसलूकी, शिक्षिका सोती मिली:एटा में टीसी देने से किया इनकार, नोटिस जारी की

    1 hour ago

    1

    0

    एटा के बापू विद्या मंदिर स्कूल की प्रधानाचार्य का अभिभावक से बदसलूकी करने का वीडियो सामने आया है। घटना सोमवार सुबह हुई, जब एक अभिभावक अपनी कक्षा 2 की छात्रा की टीसी लेने स्कूल पहुंचे थे। वायरल वीडियो में स्कूल परिसर में एक शिक्षिका बेंच पर सोती हुई भी दिखाई दे रही है। मामला एटा के होली मोहल्ले स्थित बापू विद्या मंदिर स्कूल का है। अभिभावक साजिद सैफी अपने दो बच्चों की टीसी लेने प्रधानाचार्य तिलक मुस्तफा के पास पहुंचे थे। प्रधानाचार्य ने टीसी देने से इनकार कर दिया और अधिकारियों के आदेश का हवाला देते हुए अभिभावक पर भड़क गईं। अभिभावक साजिद सैफी ने बताया कि जब उन्होंने घटना का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया, तो प्रधानाचार्य ने उनके साथ अभद्रता की। यह घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे शहर के पटियाली गेट स्थित स्कूल में हुई। वीडियो सोमवार शाम 6 बजे सामने आया। वीडियो में प्रधानाचार्य अभिभावक के साथ दुर्व्यवहार करती और छात्रा की टीसी देने से मना करती दिख रही हैं। वीडियो में एक शिक्षिका को स्कूल की सीट पर सोते हुए भी देखा जा सकता है, जिससे स्कूल के आंतरिक माहौल पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रधानाचार्य तिलक मुस्तफा के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। स्थानीय सभासद ने पूर्व में जिलाधिकारी (डीएम) और बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से उनकी कार्यप्रणाली को लेकर शिकायतें की थीं। इस मामले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनुपम अवस्थी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर प्रधानाचार्य को नोटिस जारी किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पति ने जांच के लिए स्पर्म नहीं दिया':गोरखपुर की महिला बोली- 2 साल से साथ नहीं सोए, इलाज के नाम पर मांगे 5 लाख
    Next Article
    शाहजहांपुर में मरीज को स्ट्रेचर न मिलने का आरोप:बेटे ने बनाया वीडियो; बोला- ऑक्सीजन सिलेंडर रास्ते में खत्म, डॉक्टरों को भी फोन करके बुलाना पड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment