Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर- राजौरी में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम

    1 day ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना ने LoC के पास संदिग्ध घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। सूत्रों के मुताबिक, रात के अंधेरे में LoC के पास तैनात जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी। संदिग्ध घुसपैठिओं ने पेड़ और घनी झाड़ियों की आड़ लेकर सेना पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने वाले अश्लील डीपफेक पोस्ट, दो एक्स अकाउंट्स पर हैदराबाद में केस हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाकर अश्लील डीपफेक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में दो एक्स अकाउंट्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। तेलंगाना कांग्रेस के एमएलसी वेंकट बालमूर ने पुलिस में शिकायत दी थी। उन्होंने कहा कि एक्स पोस्ट में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को निशाना बनाते हुए अश्लील डीपफेक वीडियो पोस्ट किए गए। दिल्ली में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा दंपती गिरफ्तार; 8 भारतीय सिम दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की उत्तरी रेंज ने आईएसआई समर्थित पाकिस्तान के जासूसी नेटवर्क का पता लगाया है। पुलिस ने दिल्ली के एक दंपती को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि एमडी साहिल और उसकी पत्नी समीरा पर 2024 से सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के लिए काम करने का आरोप है। दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, दंपती पाकिस्तानी हैंडलर्स को लॉजिस्टिक मदद देता था। वे भारतीय सिम कार्ड खरीदकर दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजते थे, ताकि पाकिस्तानी खुफिया एजेंट उनका इस्तेमाल कर सकें। जांच की शुरुआत तब हुई, जब स्पेशल सेल को दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय आईएसआई समर्थित पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के नेटवर्क की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, इस मॉड्यूल ने दिल्ली में स्थानीय लोगों को लॉजिस्टिक मदद और भारतीय सिम कार्ड जुटाने के लिए भर्ती किया था। पुणे में नॉनवेज खाने को लेकर विवाद में बेटे की हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार पुणे के वारजे इलाके में नॉनवेज खाना मांगने को लेकर हुए विवाद में 30 साल के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में युवक के 64 साल के पिता भगवत गायकवाड़ और 60 साल की मां पार्वती गायकवाड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 24 अगस्त की रात की है। मृतक महेश गायकवाड़ कैजुअल वर्कर था और शराब पीने का आदी था। वह अक्सर नशे में घर आकर अपने माता-पिता से झगड़ा करता था। घटना वाली रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और रात के खाने में नॉनवेज मांगने लगा। पिता ने श्रावण महीने का हवाला देते हुए नॉनवेज देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ गई। आरोप है कि गुस्से में पिता ने महेश के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। महेश के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस का आरोप है कि महेश की मां ने भी पति की मदद करते हुए सबूत मिटाने की कोशिश की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है। बेंगलुरु में पुलिस कॉन्स्टेबल पर हमला, फायरिंग में पैर में गोली लगी बेंगलुरु में गुरुवार रात पुलिस फायरिंग में हथियार बनाने का संदिग्ध जीशान घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, उसने कार्रवाई के दौरान कॉन्स्टेबल पर हथियार से हमला किया था। घटना बांडेपल्या थाना इलाके में सोमसुंदर पाल्या झील के पास रात करीब 12:50 बजे हुई। पुलिस ने जीशान के दाहिने पैर में गोली मारी, जबकि कॉन्स्टेबल संदीप कांबले के बाएं हाथ में चोट आई। दोनों को इलाज के लिए जयनगर स्थित संजय गांधी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि जीशान और कांबले दोनों सुरक्षित हैं और उनका इलाज चल रहा है। दिल्ली में सड़क हादसा, बुजुर्ग पिता और 23 साल के बेटे की मौत दिल्ली के नांगलोई में सूरजमल स्टेडियम के पास देर रात एक अज्ञात वाहन ने पिता-पुत्र की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में 73 साल के राम सुजन शर्मा और उनके 23 साल के बेटे विश्वास शर्मा की मौत हो गई। दोनों शास्त्री नगर में अपनी दुकान बंद कर किराड़ी सुलेमान नगर स्थित घर लौट रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। साइबर फ्रॉड में अपने बैंक अकाउंट के इस्तेमाल से परेशान महिला ने आत्महत्या की ठाणे में 38 साल की देविका अरुमुगम पंडारम ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, उन्हें पता चला था कि उनके बैंक अकाउंट का इस्तेमाल देशभर में कई साइबर फ्रॉड के मामलों में किया गया है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के चूरू साइबर सेल की टीम 8 अगस्त को उनके डोंबिवली स्थित घर पहुंची थी। इसके बाद महिला काफी तनाव और चिंता में थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली के कपल पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप:दुबई के रास्ते 8 भारतीय सिम भेजे, पाकिस्तानी हैंडलर से 2 साल से संपर्क में थे
    Next Article
    बेटा ट्रेन से कटा, लाश देखकर पटरी पर लेटे मां-बाप:पोटली में समेटे गए युवक के लोथड़े; राखी बंधवाने वाला था भाई, इंतजार करती रही बहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment