Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में पत्नी से विवाद, व्यक्ति ने बाइक जलाई:ससुराल जाते समय झगड़ा, पुलिस ने जांच शुरू की

    14 hours ago

    2

    0

    बिजनौर के नांगल में रक्षाबंधन के दिन पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी अपाचे बाइक में आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी तरह राख हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ससुराल जाते समय पत्नी से हुआ विवाद घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे थाना नांगल सोती क्षेत्र के दहिरपुर में पंचायत घर के पास कब्रिस्तान के सामने हुई। बताया गया कि जटपुरा निवासी बबलू सैनी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कोट सराय स्थित ससुराल जा रहा था। रास्ते में किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बबलू ने सड़क किनारे बाइक रोक दी। बाइक में आग लगते ही उठने लगीं लपटें बताया जा रहा है कि बबलू ने अपनी अपाचे मोटरसाइकिल में आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक से ऊंची लपटें उठने लगीं और कुछ ही देर में वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ मौजूद थी। वीडियो में एक महिला और दो बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क किनारे बाइक जलती हुई दिखाई दे रही है। आसपास कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि, किसी के द्वारा आग बुझाने का प्रयास करते हुए दिखाई नहीं देने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। नांगल थाना अध्यक्ष ने बताया कि व्यक्ति से पूछताछ की गई है। उसके अनुसार, बाइक में अपने आप आग लगी थी। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर जेल में 9 घंटे चला राखी का मिलन:सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बहनों की कतार; बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, मिठाई खिलाई
    Next Article
    कानपुर जेल में 1407 बहनों ने बांधी राखी:भावुक होकर बोलीं- सभी को हैप्पी रक्षाबंधन, बस जल्द से जल्द भाई रिहा हो जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment