Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    National News Headlines: Nepal Flood में 320 भारतीय लापता, Praggnanandhaa ने रचा इतिहास

    9 hours ago

    2

    0

    ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;दि40 नेपाल बाढ़ भारत नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद 320 भारतीय अब भी लापता : विदेश मंत्रालय नयी दिल्ली, नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ के बाद कम से कम 320 भारतीय अब भी लापता हैं और करीब 400 अन्य चीन की तरफ फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।वि27 नेपाल बाढ़ मृतक संख्या नेपाल में बाढ़ : मृतक संख्या बढ़कर 538 हुई काठमांडू, नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद तलाश और बचाव अभियान के दौरान और शव बरामद होने से मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 538 हो गई।वि15 : नेपाल बाढ़ बांध अलर्ट नेपाल में आपदा स्थल पर जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की नयी चेतावनी जारी काठमांडू, इस सप्ताह के शुरु में नेपाल में जो स्थान अचानक आई बाढ़ की चपेट में आया था वहां जलस्तर बढ़ने के बाद नेपाल प्रशासन ने एक बार फिर बाढ़ की चेतावनी जारी की है।दि13 सोनिया आत्मकथा पेंगुइन भारत में सोनिया गांधी की आत्मकथा के प्रकाशक हम नहीं: पेंगुइन नयी दिल्ली, ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का भारत में प्रकाशक नहीं है।दि21 सोनिया आत्मकथा कांग्रेस ‘पेंगुइन’ पर दबाव डाला गया, यह अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या है : कांग्रेस नेता नयी दिल्ली, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा के भारत में प्रकाशन से जुड़े मामले को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रकाशक पर दबाव डाला जा रहा है और यह ‘‘अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या’’ के समान है।प्रादे82 बंगाल टीएमसी ममता तृणमूल के शासन में पुलिस का चेहरा मानवीय था, भाजपा ने इसे राक्षसी रूप दिया: ममता बनर्जी कोलकाता, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके कार्यकाल में पुलिस का चेहरा मानवीय था, लेकिन भाजपा ने पुलिस को एक “राक्षसी रूप” दे दिया।प्रादे26 : उप्र गायक हत्या जांच अंकित बालियान हत्याकांड: चार हमलावरों की तलाश, हरियाणा तक पहुंची पुलिस की जांच मुजफ्फरनगर (उप्र), शामली में हरियाणवी गायक एवं यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस की टीम चार हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों के हरियाणा की ओर भागने के संकेत मिले हैं।वि16 नॉर्वे महाराजा निधन नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम का 89 वर्ष की आयु में निधन, उनके बेटे ने संभाली गद्दी स्टावांगेर (नॉर्वे), नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष के थे। राजमहल ने शुक्रवार सुबह इसकी सूचना दी।अर्थ35 विदेशी मुद्रा भंडार विदेशी मुद्रा भंडार 12.42 अरब डॉलर बढ़कर 729.33 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर मुंबई, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 12.42 अरब डॉलर बढ़कर 729.33 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अर्थ27 औद्योगिक उत्पादन औद्योगिक उत्पादन जुलाई में 6.7 प्रतिशत बढ़ा नयी दिल्ली, औद्योगिक उत्पादन वृद्धि जुलाई में घटकर 6.7 प्रतिशत रही। मुख्य रूप से खनन क्षेत्र में गिरावट के कारण औद्योगिक उत्पादन में कमी आई है।अर्थ34 लीड जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मिली सेबी की मंजूरी, होगा अबतक का सबसे बड़ा निर्गम नयी दिल्ली, रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सेवा इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स लि. को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।खेल5 : खेल शतरंज जीसीटी लीड भारत प्रज्ञाननंदा ग्रैंड शतरंज टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने सेंट लुई (अमेरिका), ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यहां ग्रैंड फाइनल में अमेरिका के फैबियानो कारुआना को हराया।खेल8 : खेल गोल्फ महिला आयरिश ओपन प्रणवी की शानदार शुरुआत, दीक्षा, त्वेशा और अवनी पर कट से चूकने का खतरा स्ट्राफ़न (आयरलैंड), प्रणवी उर्स ने केपीएमजी महिला आयरिश ओपन में शानदार शुरुआत करते हुए तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया लेकिन अन्य भारतीय खिलाड़ियों दीक्षा डागर, अवनी प्रशांत और त्वेसा मलिक पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है।‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार;वि24 मृत्यु संपत्ति योजना वसीयत, पासवर्ड और जरूरी संवाद: अभी करें तैयारी, ताकि आपके बाद परिवार के लिए मुश्किलें कम हों सिडनी, हममें से ज्यादातर लोग अपनी मौत के बारे में सोचना पसंद नहीं करते। लेकिन ऐसा करने की एक व्यावहारिक वजह हैः जब व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो उसके पीछे छूटी चीज़ों को समेटने और उनका निपटारा करने की जिम्मेदारी किसी और को उठानी पड़ती है।वि25 युद्ध बारुदी सुरंग खतरा बारूदी सुरंग और युद्ध के अवशेष गंभीर खतरा, समस्या के समाधान के लिए और प्रयास जरूरी सिडनी, हाल के सप्ताहों में रिकॉर्ड गर्मी और सूखे के बीच यूरोप में जंगलों में लगी आग ने तबाही मचाई और फ्रांस, स्पेन तथा पुर्तगाल में तीन लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा। यूरोप की कई नदियों में जलस्तर भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Abhishek Banerjee के PA Sumit Roy की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, 31 अगस्त तय
    Next Article
    HD Kumaraswamy ने Priyank Kharge का इस्तीफा मांगा, KPSC भर्ती में लगाए गंभीर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment