Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:कैबिनेट सेक्रेटरी सोमनाथन और होम सेक्रेटरी गोविंद मोहन को एक साल का एक्सटेंशन मिला

    17 hours ago

    1

    0

    कैबिनेट सेक्रेटरी टी वी सोमनाथन और होम सेक्रेटरी गोविंद मोहन को बुधवार को सर्विस में एक साल का एक्सटेंशन दिया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने सोमनाथन के कैबिनेट सेक्रेटरी के तौर पर कार्यकाल को 30 अगस्त, 2026 के बाद एक और साल के लिए बढ़ाने को मंज़ूरी दे दी है। तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी सोमनाथन को अगस्त 2024 में दो साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया था। आदेश में कहा गया है कि ACC ने होम सेक्रेटरी मोहन की सर्विस में भी 22 अगस्त, 2026 के बाद यानी 22 अगस्त, 2027 तक एक साल के एक्सटेंशन को मंजूरी दी है। आज की बाकी बड़ी खबरें… हाईकोर्ट ने नितिन गडकरी के खिलाफ E20 पॉलिसी से जुड़े अपमानजनक कंटेंट तुरंत हटाने का आदेश दिया बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को सोशल मीडिया कंपनियों Meta और X Corp को निर्देश दिया कि वे सरकार की इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पॉलिसी के बारे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ अपमानजनक माने जाने वाले सभी कंटेंट (जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बना मटीरियल भी शामिल है) को तुरंत हटा दें। सुनवाई के बाद नितिन गडकरी की ओर से पेश वकील संदीप एस लड्डा ने कहा कि कोर्ट ने इस बात को गंभीरता से लिया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल डीपफेक और गुमराह करने वाली जानकारी फैलाने के लिए कैसे किया जा रहा है। कर्नाटक की फैक्ट्री में केमिकल लीक से 3 मजदूरों की मौत, तेलंगाना-MP के थे; 2 घायल कर्नाटक के यादगिरी जिले के कडेचूर-बडियाल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में केमिकल लीक होने से दम घुटने के कारण 3 मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तेलंगाना के महबूबनगर निवासी कटला गणेश और मध्य प्रदेश के कटनी निवासी विक्रम सिंह गोंडा और संजय सिंह गोंडा के रूप में हुई है। हादसे में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के रहने वाले मंचला हेमंत और मंचला शिवकुमार घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सैदापुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर फैक्ट्री का काम फिलहाल बंद कर दिया गया है। महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की, होम्योपैथ डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टरों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) राज्य सरकार के उस फैसले का विरोध कर रहा है, जिसमें होम्योपैथ डॉक्टरों को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (MMC) में रजिस्ट्रेशन और एलोपैथिक दवाएं लिखने की अनुमति दी गई है। रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि इस फैसले से मरीजों की सुरक्षा और इलाज की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। अभिजीत दीपके समेत CJP आयोजकों की शिकायत, POCSO के तहत FIR करने की मांग पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में वकील रिंकी चटर्जी सिंह ने CJP के आयोजकों सौरव दास, अभिजीत दीपके और अन्य के खिलाफ जीरो FIR दर्ज कराने की शिकायत दी है। उनका आरोप है कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन में 12 साल की बच्ची को शामिल किया गया, जो कानून के अनुसार गलत है। उन्होंने आयोजकों पर POCSO Act और BNS की धारा 153 के तहत कार्रवाई की मांग की है। रिंकी चटर्जी सिंह ने प्रदर्शन की फंडिंग और इसके पीछे लोगों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सरकार को अस्थिर करने की साजिश की जा रही है। ओडिशा- रायगढ़ा के स्कूल हॉस्टल में सीनियर स्टूडेंट्स ने 9वीं के 27 जूनियर्स को पीटा, FIR दर्ज ओडिशा के रायगढ़ा में राज्य सरकार के एक रेजिडेंशियल स्कूल में 10वीं क्लास के छात्रों ने 9वीं क्लास के 27 छात्रों की पिटाई कर दी। यह घटना रविवार को गवर्नमेंट हाई स्कूल, राविलकोना के हॉस्टल में हुई। हालांकि, इस घटना का पता मंगलवार को चला जब स्कूल के हेडमास्टर ने चंडीली पुलिस स्टेशन में सीनियर छात्रों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दरअसल, 10वीं क्लास के छात्रों ने जूनियर छात्रों को इसलिए डांटा क्योंकि वे रविवार को खेल के मैदान से लौटने में देर कर रहे थे। जब जूनियर्स ने इसका विरोध किया, तो सीनियर ग्रुप ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जब पीड़ित छात्रों ने इस मामले की शिकायत स्कूल प्रशासन से की, तो आरोपी छात्रों ने लकड़ी के बैट से फिर से जूनियर्स पर हमला कर दिया। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ा जिला प्रशासन ने स्कूल के हेडमास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दिल्ली दंगों का आरोपी को शहर से बाहर जाने की परमिशन, LLB कोर्स में एडमिशन के लिए गाजियाबाद जाएगा दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने मंगलवार को आरोपी शादाब अहमद को LLB कोर्स में एडमिशन लेने के लिए 4 से 7 अगस्त तक दिल्ली (NCT) से बाहर गाजियाबाद जाने की इजाजत दे दी। वह दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश के मामले में आरोपी है और सुप्रीम कोर्ट ने उसे 5 जनवरी, 2026 को जमानत दी थी। जमानत मिलने के बाद, कोर्ट ने शर्त रखी थी कि वह कोर्ट की इजाजत के बिना दिल्ली (NCT) से बाहर नहीं जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर्टिकल 370 हटने के 7 साल, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ी:अमरनाथ यात्रा रोकी गई, बिना परमिशन रैली-धरने पर रोक; विपक्ष आज ब्लैक डे मना रहा
    Next Article
    मोदी की सलाह- सोशल मीडिया इस्तेमाल में सावधानी बरतें:BJP में शामिल हुए सांसदों से कहा, संसद में चिल्लाने या गुस्से में बोलने की जरूरत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment