Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:कांग्रेस शासित राज्यों के CM के साथ राहुल गांधी की आज बैठक, शिक्षा व्यवस्था पर करेंगे चर्चा

    9 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में आज दोपहर 3 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से उनके यहां शिक्षा की स्थिति और व्यवस्था से जुड़ी जानकारी मांगी थी। आज बैठक में उसी रिपोर्ट पर चर्चा होगी। साथ ही राज्य स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के तरीकों पर भी बात की जाएगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… तमिलनाडु में महिला हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सरकारी अस्पताल में दो गुटों की लड़ाई रोकने पहुंची थीं, धक्का लगने से सिर में चोट तमिलनाडु के परमकुडी सरकारी अस्पताल में दो गुटों की लड़ाई रोकने के दौरान एक महिला हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 35 साल की कनाकी कनाकी रामनाथपुरम जिले के पार्थिबनूर थाने में तैनात थीं और परमकुडी सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर थीं। सोमवार देर रात झगड़े में घायल कुछ युवक इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों गुटों के लोग अस्पताल परिसर में फिर भिड़ गए। लड़ाई रोकने के लिए कनाकी ने बीच-बचाव किया। पुलिस के मुताबिक, करुप्पु राजा नाम के युवक ने उन्हें जोर से धक्का दिया। इससे वह पीछे की ओर गिर गईं और सिर में गंभीर चोट लग गई। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर रामनाथपुरम के एसपी जी. चंडीश और परमकुडी के डीएसपी सुगुमारन अस्पताल पहुंचे और जांच की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया था। तमिलनाडु में प्राइवेट बस ऑपरेटरों की 24 घंटे हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग, महिलाओं की फ्री यात्रा योजना का विरोध तमिलनाडु में निजी बस ऑपरेटर 29 सितंबर की रात से 30 सितंबर की रात तक 24 घंटे की हड़ताल करेंगे। वे यात्री किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, चेन्नई, मदुरै, नागरकोइल और ऊटी में हड़ताल नहीं होगी। फेडरेशन के मुताबिक, राज्य में करीब 7 हजार निजी बसें चलती हैं। ऑपरेटरों का कहना है कि डीजल और स्पेयर पार्ट्स महंगे होने से उन्हें नुकसान हो रहा है। 2018 में आखिरी बार किराया बढ़ाया गया था। तब डीजल ₹64 प्रति लीटर था, जबकि अब इसकी कीमत ₹100 से ज्यादा है। ऑपरेटर 2 अक्टूबर से महिलाओं की मुफ्त यात्रा योजना के विस्तार का भी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकारी बसों को इस योजना के लिए सब्सिडी मिलती है, लेकिन निजी बसों को नहीं। उन्होंने निजी बसों में भी योजना लागू करने और सरकार से सब्सिडी देने की मांग की है। कोलकाता में 15 ठिकानों ED रेड, दुर्गा पूजा प्रीव्यू शो के फंड में गड़बड़ी का मामला; पूर्व मंत्री इंद्रनील भी जांच के दायरे में कोलकाता में ईडी की टीम ने पीएमएलए, 2002 की धारा 17 के तहत 15 ठिकानों पर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई मासआर्ट (महानिर्वाण रोड मास आर्ट सोसाइटी) की ओर से दुर्गा पूजा के ‘प्रीव्यू शो’ आयोजित करने में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी है। ईडी के मुताबिक, मासआर्ट ने कथित तौर पर खुद को यूनेस्को से जुड़ी संस्था बताकर आम लोगों से बड़ी रकम जुटाई। फिर इसका इस्तेमाल निजी फायदे के लिए किया गया। ईडी की इस कार्रवाई में कई लोगों और संस्थाओं से जुड़े ठिकाने शामिल हैं। इनमें पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और उनके करीबी सहयोगी भी शामिल हैं। दिल्ली- चौथी मंजिल से गिरने के बाद महिला की मौत, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 40 साल की महिला की एक इमारत की चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। महिला के परिवार ने उसके पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार सुबह संत नगर के चेतन बिहारी मंदिर के पास हुई। महिला की शादी पंकज से करीब 14 साल पहले हुई थी। परिवार का आरोप है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और पंकज ने अतीत में महिला के साथ कई बार मारपीट की थी। पुणे में नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी अरेस्ट पुणे पुलिस ने 12 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर को एक डॉक्टर ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। बच्ची अपनी मां के साथ डॉक्टर के पास गई थी। जांच के दौरान डॉक्टर को यौन उत्पीड़न का शक हुआ जिसके बाद पुलिस ने मां-बेटी से पूछताछ की। तब जानकारी सामने आई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली की जज का रेप पीड़ित बच्ची को स्पेशल लेटर:लिखा- तुम्हारा बचपन लौटा नहीं सकते, लेकिन साहस याद रखेंगे, दोषी कभी आजाद नहीं होगा
    Next Article
    खबर हटके- कलेक्टर से इंद्र देव की शिकायत:पानी के बदले गांव बेचने निकले लोग; AI ने गिटार का चालान काटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment