Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:क्रिकेटर मोहम्मद शमी भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले, पार्टी जॉइन करने की अटकलें

    22 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले क्रिकेटर मोहम्मद शमी की एक मुलाकात ने सियासी गलियारों में सुगबुगाहट बढ़ा दी है। शमी ने शनिवार देर शाम दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की।इस दौरान बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली भी मौजूद थे। हालांकि, शमी के बीजेपी में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शमी की इस मुलाकात को ऐसे समय में देखा जा रहा है, जब हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल बीजेपी में शामिल हुए हैं। 21 नवंबर को चहल को पार्टी के ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कार ट्रक और बस के बीच फंसी आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में रविवार सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला भी शामिल है। हादसा टंगुटूरु टोल प्लाजा पर हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर लॉरी ने खड़ी कार को टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार लॉरी और बस के बीच फंस गई। मृतक बेंगलुरु से अपने गांव जा रहे थे। वे ग्राम पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए अडांकी मंडल स्थित अपने पैतृक गांव जा रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसे के बाद कंटेनर लॉरी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वह वाहन को वहीं छोड़कर भाग गया। कर्नाटक में ₹2,000 मानदेय बढ़ने के बाद भी ASHA वर्कर्स का प्रदर्शन जारी, ₹15 हजार करने की मांग पर अड़ीं कर्नाटक सरकार ने ASHA वर्कर्स के मासिक मानदेय में दो हजार रुपए की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2027 से लागू होगी। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि पिछले तीन साल से मानदेय में कोई बदलाव नहीं हुआ था। हालांकि, सरकार के इस फैसले के बावजूद ASHA वर्कर्स ने अपना अनिश्चितकालीन प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है। ASHA वर्कर्स 17 नवंबर से बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी मांग है कि मासिक मानदेय बढ़ाकर 15 हजार रुपए किया जाए और बाकी लंबित मांगें भी पूरी हों। शुरुआत में संगठन ने 2 हजार रुपए की बढ़ोतरी के बाद प्रदर्शन वापस लेने का ऐलान किया था, लेकिन बाद में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष केएस सोमशेखर और सचिव डी नागलक्ष्मी ने कहा कि सरकार के साथ हुई बातचीत के फैसले संतोषजनक नहीं हैं। इसलिए दिन-रात चलने वाला आंदोलन जारी रहेगा। दिल्ली में BJP की दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक खत्म, PM मोदी ने दिए सुझाव भाजपा की दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला शनिवार को दिल्ली के ICAR-पूसा परिसर में संपन्न हुई। समापन सत्र को पीएम मोदी ने संबोधित किया और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों को संगठन मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस कार्यशाला में 100 से ज्यादा पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का आयोजन नए नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन से जुड़े कामकाज और प्राथमिकताओं की जानकारी देने के लिए किया गया था। इसमें संगठन की कार्यक्षमता बढ़ाने, सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने, पार्टी का नेटवर्क मजबूत करने और देशभर में जनाधार बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यशाला की शुरुआत शुक्रवार को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संबोधन से हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब में चौथे विधायक ने AAP छोड़ी:अकाली दल में शामिल, 2022 में CM को हराया था; बोले- आप का पूरा कंट्रोल दिल्ली के हाथ में
    Next Article
    भागवत बोले-मतभेदों के बावजूद देश का हर नागरिक एक परिवार:कहा- हर भारतीय के दिल में देशभक्ति; युवाओं में अब 'राष्ट्र प्रथम' की सोच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment