Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में चौथे विधायक ने AAP छोड़ी:अकाली दल में शामिल, 2022 में CM को हराया था; बोले- आप का पूरा कंट्रोल दिल्ली के हाथ में

    14 hours ago

    2

    0

    रूपनगर जिले के चमकौर साहिब से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर शिरोमणि अकाली दल (SAD) का दामन थामा है। SAD प्रमुख सुखबीर बादल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने वाले यह चौथे विधायक हैं। आम आदमी पार्टी से टिकट न मिलने पर वह नाराज चल रहे थे। AAP ने आगामी 2027 के चुनाव के लिए चमकौर साहिब से जसबीर गढ़ी को उम्मीदवार बनाया है। जसबीर को टिकट मिलने के बाद ही चरणजीत सिंह ने ऐलान कर दिया था कि वह इस बार इलेक्शन जरूर लड़ेंगे। इसके बाद चर्चा थी कि पहले पार्टी छोड़ चुके 3 विधायकों की तरह चरणजीत सिंह भी भाजपा जॉइन कर सकते हैं। हालांकि, BJP और SAD के गठबंधन के बाद उन्होंने SAD को चुना है। चरणजीत सिंह ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी को हराया था। पार्टी छोड़ने के बाद चरणजीत सिंह ने ये 6 बातें कहीं 71 उम्मीदवारों की लिस्ट में 8 विधायकों का टिकट काट चुकी AAP AAP ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अब तक 8 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। इनमें गुरमीत सिंह खुड्डियां, लालजीत सिंह भुल्लर, अनमोल गगन मान, अमित रतन कोटफत्ता, रमन अरोड़ा, डॉ. चरणजीत सिंह, कुलवंत सिंह बाजीगर और कुंवर विजय प्रताप सिंह शामिल हैं। पार्टी 2 लिस्ट में 117 सीटों में से 71 उम्मीदवारों का नाम घोषित कर चुकी है। 46 सीटों पर घोषणा बाकी है। टिकट कटने के बाद दिखाए थे बागी तेवर टिकट कटने के बाद AAP विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने बगावती तेवर दिखाए थे। चमकौर साहिब से विधायक डॉ. चरणजीत सिंह ने 2027 का विधानसभा चुनाव हर हाल में लड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद डॉ. चरणजीत सिंह ने अपने हलके के 200 से अधिक प्रमुख समर्थकों के साथ बैठक की थी। समर्थकों ने हाथ उठाकर उन्हें अगला राजनीतिक कदम उठाने के लिए समर्थन दिया था। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर स्थानीय कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान नहीं किया गया तो वह AAP छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में जा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि 12 साल से अधिक समय तक पार्टी के लिए काम करने और अपनी संपत्ति तक लगाने के बावजूद नेतृत्व ने उनकी कद्र नहीं की। उन्होंने यह भी कहा था कि पिछले एक साल से मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगने के बावजूद उन्हें समय नहीं दिया गया। पंजाब में AAP छोड़ने वाले चौथे विधायक चरणजीत सिंह AAP छोड़ने वाले चौथे विधायक हैं। उनसे पहले सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा, समाना ने चेतन सिंह जौड़ामाजरा और अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप सिंह भी पार्टी छोड़ चुके हैं। इन तीनों ने भाजपा जॉइन कर ली थी। पंजाब के 6 सांसदों ने भी पार्टी छोड़ी थी इससे पहले पंजाब से राज्यसभा में AAP के टिकट पर चुने गए 6 सांसदों ने अप्रैल 2026 में पार्टी छोड़ दी थी। इनमें राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, विक्रमजीत सिंह साहनी और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं। इन सभी ने भाजपा जॉइन की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी बोले-देश की उपलब्धि पर कुछ नाराज फूफा बन जाते:इन्हें विकसित भारत की बातें पसंद नहीं आती, ये लोग देश को टुकड़ों में देखते हैं
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:क्रिकेटर मोहम्मद शमी भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले, पार्टी जॉइन करने की अटकलें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment