Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक में ₹2,000 मानदेय बढ़ने के बाद भी ASHA वर्कर्स का प्रदर्शन जारी, ₹15 हजार करने की मांग पर अड़ीं

    10 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक सरकार ने ASHA वर्कर्स के मासिक मानदेय में दो हजार रुपए की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2027 से लागू होगी। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि पिछले तीन साल से मानदेय में कोई बदलाव नहीं हुआ था। हालांकि, सरकार के इस फैसले के बावजूद ASHA वर्कर्स ने अपना अनिश्चितकालीन प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है। ASHA वर्कर्स 17 नवंबर से बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी मांग है कि मासिक मानदेय बढ़ाकर 15 हजार रुपए किया जाए और बाकी लंबित मांगें भी पूरी हों। शुरुआत में संगठन ने 2 हजार रुपए की बढ़ोतरी के बाद प्रदर्शन वापस लेने का ऐलान किया था, लेकिन बाद में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष केएस सोमशेखर और सचिव डी नागलक्ष्मी ने कहा कि सरकार के साथ हुई बातचीत के फैसले संतोषजनक नहीं हैं। इसलिए दिन-रात चलने वाला आंदोलन जारी रहेगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में BJP की दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक खत्म, PM मोदी ने दिए सुझाव भाजपा की दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला शनिवार को दिल्ली के ICAR-पूसा परिसर में संपन्न हुई। समापन सत्र को पीएम मोदी ने संबोधित किया और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों को संगठन मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस कार्यशाला में 100 से ज्यादा पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का आयोजन नए नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन से जुड़े कामकाज और प्राथमिकताओं की जानकारी देने के लिए किया गया था। इसमें संगठन की कार्यक्षमता बढ़ाने, सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने, पार्टी का नेटवर्क मजबूत करने और देशभर में जनाधार बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यशाला की शुरुआत शुक्रवार को BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संबोधन से हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल- अभिषेक बनर्जी के दिखाए वीडियो पर केस:TMC सांसद का आरोप- पुलिस ने बागी गुट के समर्थन में फर्जी हलफनामे बनाए; पुलिस बोली- क्लिप फर्जी
    Next Article
    दिल्ली में आज RSS का मेगा इवेंट:मोहन भागवत और पूर्व CJI शामिल होंगे; 1.60 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन; 9 हजार स्वयंसेवक योग करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment