Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LoC पर गोलीबारी जारी

    7 hours ago

    1

    0

    कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह केरन सेक्टर के जुमगुंड इलाके में सैनिकों ने कुछ संदिग्ध लोगों को देखा। सैनिकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। इलाके में गोलीबारी जारी है और सुरक्षा बलों का ऑपरेशन चल रहा है। आज की बाकी बड़ी खबरें… पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कॉलरशिप में आधार जरूरी; जिनके पास नहीं, उनका कार्ड बनवाने में मदद की जाएगी सरकार ने PM CARES for Children योजना के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप (कक्षा 1 से 12) के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दिया है। यानी बच्चे को आधार से पहचान बतानी होगी। लेकिन सरकार ने साथ में यह भी साफ कहा है कि अगर किसी बच्चे के पास आधार नहीं है या उसका आधार वेरिफिकेशन फेल हो जाता है, तो भी उसे स्कॉलरशिप से वंचित नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल सर्टिफिकेट, राशन कार्ड जैसे दूसरे दस्तावेजों से पहचान और माता-पिता से रिश्ता साबित करके मदद दी जाएगी, और विभाग खुद उसका आधार बनवाने में मदद करेगा। सुप्रीम कोर्ट बोला- चुनावी हलफनामों में गलत जानकारी देने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ कोई भी शिकायत कर सकता है सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि आम नागरिक, चुनाव हलफनामों में गलत जानकारी देने या महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने वाले निर्वाचित उम्मीदवारों के खिलाफ 'जन प्रतिनिधित्व अधिनियम' (RoP Act) के तहत आपराधिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि 'दंड प्रक्रिया संहिता' (CrPC) की धारा 195 के तहत लगाई गई पाबंदियां, ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज करने के रास्ते में नहीं आएंगी। अंकिता के माता-पिता CBI से मिले, पूर्व विधायक के नार्को टेस्ट की मांग अंकिता भंडारी हत्याकांड में शुक्रवार को उसके माता-पिता ने दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर के नार्को टेस्ट की मांग की। सनावर ने बातचीत के ऑडियो-वीडियो जारी किए थे, जिनमें एक ‘वीआईपी’ की भूमिका का दावा था। सीबीआई के विशेष निदेशक मनोज शशिधर और संपत मीणा ने पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और मां सोनी देवी को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। राष्ट्रपति ने 12 अक्टूबर को गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया। वे 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे। तलाक के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत तलाक के सभी तरीकों के लिए एकसमान प्रक्रिया संबंधी दिशा-निर्देश बनाने की मांग पर शुक्रवार को केंद्र से जवाब मांगा। कोर्ट ने याचिका को तलाक-ए-हसन को चुनौती देने वाली लंबित याचिका के साथ जोड़ दिया। तलाक-ए-हसन में पति 3 माह तक हर माह 1 बार तलाक बोलता है। याचिका में तलाकशुदा महिलाओं व बच्चों को आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा की भी मांग की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके-उड़ते प्लेन पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी:ट्रैफिक से बचने उड़कर ऑफिस जाता है शख्स; जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बना गेम
    Next Article
    सरकार इस महीने संसद का स्पेशल सेशन बुला सकती है:लोकसभा सीटें बढ़ाने और परिसीमन बिल पेश करने का अनुमान, NDA के पास दो-तिहाई बहुमत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment