Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना: नशे के आदी पति ने खेत में कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, खुद भी खाया ज़हर

    20 hours ago

    3

    0

    पंजाब के बरनाला जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिले की महल कलां तहसील के चननवाल गांव में शुक्रवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर नशे की हालत में खेत में काम कर रही अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके ठीक बाद, आरोपी पति ने भी घर लौटकर ज़हर खा लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और शोक का माहौल है।पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को बरनाला जिले की महल कलां तहसील के चननवाल गांव में हुई। आरोपी की पहचान भोला सिंह के रूप में हुई है, जबकि उसकी पत्नी का नाम करमजीत कौर उर्फ ​​'कम्मो' था, जो 50 साल की थीं। भोला दिहाड़ी मज़दूर था, जबकि करमजीत घर चलाने में मदद के लिए पशुपालन करती थीं।इसे भी पढ़ें: Bhagwant Mann की France यात्रा को High Court ने दी हरी झंडी, केंद्र का फैसला रद्द'पीछे से आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया'महल कलां स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) कमलजीत कौर ने बताया कि दोपहर के समय करमजीत रोज़ की तरह मवेशियों के लिए चारा लेने मनजीत कौर नाम की एक महिला के साथ खेत में गई थीं। जब वह घास काट रही थीं, तब भोला पीछे से आया और कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।इसके तुरंत बाद, वह गांव लौटा और अपनी मां के सामने ज़हर खा लिया। भोला को बरनाला सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसे भी पढ़ें: पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या: राजनीतिक भूचाल, परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार और राजनीतिक प्रतिक्रियाएंइस दंपत्ति के चार बच्चे थे - तीन बेटियां और एक बेटा। समाचार एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, उनकी सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बाकी तीन बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।जांच जारी, नशे की लत का शकघटना की जानकारी मिलने के बाद, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) जसविंदर कौर समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाए। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि भोला नशे का आदी था, जिसकी वजह से अक्सर उसके परिवार वालों के साथ झगड़े होते रहते थे।इसे भी पढ़ें: Batala के गांव में मोबाइल विवाद में युवक की जान गई, Police ने नशा एंगल नकाराहालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि क्या यही वह मुख्य कारण था जिसकी वजह से भोला ने अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद ज़हर खा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी। पुलिस का कहना है कि वे हथियार के बारे में भी जानकारी जुटा रहे हैं और जांच के तहत पूरी घटनाक्रम का विश्लेषण कर रहे हैं। हालाँकि, पुलिस को पता चला है कि भोला ने दो शादियाँ की थीं। अपनी पहली पत्नी से उसका एक बेटा था, जो अब अलग रहता है।Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 
    Click here to Read more
    Prev Article
    रजनीकांत की 'जेलर 2' पर नहीं हुआ 'प्रहार' का असर, 'नई नवेली' भी हुई पस्त, जानें कैसा रहा 'राणाबली' का हाल
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट ने CBI मामले में RG कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को दी जमानत, 2 साल की जेल और धीमी सुनवाई का दिया हवाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment