Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुष्पक एक्सप्रेस के आरोपी की RPF हिरासत में मौत:उन्नाव में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित, नुकीली वस्तु हवालात तक कैसे पहुंची; 4 निलंबित

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ हिरासत में घायल होने के बाद नेपाली युवक अनिल की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। उत्तर रेलवे ने घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की है। आईजी पंकज गंगवार, उत्तर रेलवे बड़ौदा हाउस दिल्ली के निर्देशन में शनिवार को टीम बनाई गई। जांच में हिरासत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आरोपी की निगरानी और हवालात में नुकीली वस्तु पहुंचने की परिस्थितियों की पड़ताल की जाएगी। इस मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर हरीश कुमार, दरोगा सुरजीत कुमार समेत चार कर्मियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब जांच टीम पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़कर ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की भूमिका और संभावित चूक की समीक्षा करेगी। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी में असिस्टेंट कमांडेंट लखनऊ डीएन मिश्रा, लखनऊ के इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह और गोदाम यार्ड के इंचार्ज इंस्पेक्टर सोनू कुमार को शामिल किया गया है। टीम घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की बिंदुवार जांच करेगी। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी हिरासत में कैसे घायल हुआ और उस समय सुरक्षा के क्या इंतजाम थे। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की जिम्मेदारी और निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा होगी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों और संभावित लापरवाही की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुष्पक एक्सप्रेस में चार यात्रियों पर हमले का आरोप जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात लखनऊ से कानपुर जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में नेपाली युवक अनिल पर एक महिला समेत चार यात्रियों से मारपीट करने और धारदार वस्तु से हमला करने का आरोप लगा था। बताया गया कि वह यात्रियों से गाली-गलौज और अश्लील हरकतें कर रहा था। विरोध करने पर उसने ब्लेड जैसी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे चार यात्री घायल हो गए। यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना देकर मदद मांगी। शिकायत के बाद मंगलवार रात करीब 10:20 बजे ट्रेन उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल पुत्र कउदे और पता नेपाल के डॉग जिले के बिजोली टिकरी थाना क्षेत्र का बताया। इसके बाद उसे आरपीएफ पोस्ट की हवालात में रखा गया। हवालात में गले पर किए वार, हैलट में मौत जानकारी के अनुसार, देर रात अनिल ने कथित तौर पर किसी नुकीली वस्तु से अपने गले पर कई वार कर लिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरपीएफ के कर्मचारी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को कानपुर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद आरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे। आरोपी के पास हवालात के भीतर नुकीली वस्तु कैसे पहुंची और निगरानी के बावजूद वह खुद को गंभीर रूप से घायल कैसे कर पाया, इसकी जांच की जा रही है। सुरक्षा में संभावित चूक की होगी पड़ताल कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का मुख्य फोकस हिरासत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की भूमिका पर रहेगा। टीम यह भी जांच करेगी कि आरोपी को हवालात में रखने के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया गया था या नहीं। मामले में चार आरपीएफ कर्मियों के निलंबन के बाद अब जांच के निष्कर्षों का इंतजार है। जांच रिपोर्ट से घटना के दौरान हुई कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था में संभावित चूक और जिम्मेदारी से जुड़े पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामलीला में सीता हरण का मंचन:कलाकारों ने मेहनत और समर्पण से किया मंचन, दर्शकों ने लिया आनंद
    Next Article
    लखनऊ पुलिस श्रद्धा दुबे की तलाश में भारत-नेपाल बॉर्डर पहुंची:दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, शिवा शर्मा प्रकरण में तलाश तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment