Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:कठुआ में मिला पाकिस्तान से आया संदिग्ध कबूतर, पैर में रिंग बंधी थी

    13 hours ago

    2

    0

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान से आया संदिग्ध कबूतर मिला है। उसके पैर में एक रिंग बंधी हुई थी। सीमा पार से आने की आशंका के चलते सुरक्षा एजेंसियों ने कबूतर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी रिंग और कबूतर से जुड़ी दूसरी जानकारियों की जांच कर रहे हैं, ताकि उसके आने की जगह और रिंग लगाने के मकसद का पता लगाया जा सके। हीरानगर सेक्टर में इस तरह की यह चौथी घटना बताई जा रही है। इससे पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ इलाके में भी इसी तरह एक रिंग लगा कबूतर मिला था। आज की अन्य बड़ी खबरें... दिल्ली में 1.5 करोड़ की लूट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार; करीब 1 करोड़ कैश बरामद दिल्ली पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपए की लूट के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई रकम में से करीब 1 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। वारदात 7 सितंबर की शाम गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास हुई थी। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता अपने एक साथी के साथ चांदनी चौक से सफदरजंग एन्क्लेव जा रहा था। दोनों ऑटो में करीब ₹1.5 करोड़ कैश से भरा बैग लेकर जा रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास बाइक सवार तीन लोगों ने ऑटो को रोक लिया। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवारों में से एक ने पिस्टल निकालकर शिकायतकर्ता और उसके साथी को धमकाया। इसके बाद आरोपी कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए। तीनों आरोपी बाइक से ITO की तरफ भागे थे। पुलिस अब बाकी रकम और वारदात में इस्तेमाल हथियार और बाइक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दो आदिवासी लड़कियों से गैंगरेप, 5 युवक हिरासत में ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में दो आदिवासी लड़कियों के साथ कथित तौर पर पांच युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। दोनों लड़कियां करमा पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गांव लौट रही थीं। तभी आरोपियों ने उन्हें घर छोड़ने के बहाने बाइक पर लिफ्ट दी और जंगल में ले गए। जंगल में पांचों युवकों ने बारी-बारी से दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उन्हें वापस गांव छोड़ गए। पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़कियों के परिचित थे। जांच जारी है। कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज ब्लास्ट हादसे में दो और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 6 हुई कर्नाटक के बेलगावी में घर में फ्रिज फटने के बाद लगी आग में झुलसे पिता-पुत्र की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। मंगलवारको फ्रिज में विस्फोट के बाद घर में आग लग गई थी। आग पूरे घर में फैल गई और परिवार के सदस्य अंदर फंस गए। मौके पर परिवार के चार अन्य सदस्यों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने ₹15 लाख रिश्वत मामले में दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी समेत 3 को अरेस्ट किया केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ₹15 लाख रिश्वत मामले में दिल्ली नगर निगम (MCD) के एक अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि संबंधित लोग टेंडर की अवधि खत्म होने के बाद बिलबोर्ड, होर्डिंग और LED डिस्प्ले लगाने या प्रदर्शित करने की अनुमति देने के बदले रिश्वत वसूल रहे थे। मेघालय के शिलॉन्ग में डायरेक्टोरेट ऑफ मिनरल रिसोर्सेज ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला मेघालय के शिलॉन्ग में बुधवार शाम को डायरेक्टोरेट ऑफ मिनरल रिसोर्सेज (DMR) ऑफिस पर अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंके और फरार हो गए। उस समय कर्मचारी ऑफिस के अंदर मौजूद थे। एक पेट्रोल बम DMR अधिकारी की कार पर गिरा और कार में आग लग गई। इस मामले में लैतुमखरा पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस हमलावरों और हमले की वजह का पता लगा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मणिपुर में हिंसा के बीच 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद:चीनी ₹450kg तक बिक रही; 4 दिन में 6 हत्याएं, इस साल अब तक 40 मौतें
    Next Article
    बेंगलुरु-लव मैरिज से नाराज परिवार ने लड़की को किडनैप कराया:कार से भागते समय 6 लोगों को मारी टक्कर, 4 लोग राजस्थान से आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment