Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:प्रयागराज में राजकीय ITI में सेकंड ईयर में पढ़ती थी, मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला

    4 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के कटरा स्थित राजकीय काष्ठकला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ( महिला ITI) के हॉस्टल में गुरुवार को 19 साल की छात्रा फंदे पर लटकी मिली। छात्रा की पहचान बिहार के सहरसा की रहने वाली रूपाली के रूप में हुई है। वह महिला आईटीआई में सेकंड ईयर की छात्रा थी और परिसर में बने हॉस्टल के कमरा नंबर 10 में रहती थी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। सुबह करीब 8 बजे नहाने गई, फिर कमरे में चली गई पुलिस के मुताबिक, रूपाली रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हॉस्टल के बाथरूम में नहाने गई थी। वहां से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। करीब 10 बजे हॉस्टल की अन्य छात्राएं क्लास के लिए जाने लगीं। इस दौरान रूपाली कमरे से बाहर नहीं निकली। साथ रहने वाली छात्राओं ने उसके कमरे का दरवाजा कई बार खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद हॉस्टल की वार्डन को इसकी जानकारी दी गई। वार्डन के साथ कॉलेज के शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। अंदर देखा तो पंखे से लटकी थी दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो किसी तरह कमरे के अंदर झांककर देखा गया। वहां रूपाली पंखे से दुपट्टे के सहारे बनाए गए फंदे पर लटकी दिखाई दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को नीचे उतारा। न सुसाइड नोट मिला, न किसी परेशानी की जानकारी पुलिस को कमरे से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कॉलेज स्टाफ और हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की गई। उन्होंने रूपाली के किसी परेशानी में होने या किसी बात को लेकर तनाव में होने की जानकारी से इनकार किया। बताया गया कि गुरुवार सुबह तक उसका व्यवहार सामान्य था। उसने किसी तरह की परेशानी भी किसी से साझा नहीं की थी। घटना के बाद पुलिस ने कमरे की जांच की है। छात्रा के घरवालों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस फिलहाल उनके प्रयागराज पहुंचने का इंतजार कर रही है। घरवालों के आने के बाद पोस्टमार्टम थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे सहरसा से प्रयागराज के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रथमदृष्ट्या यह खुदकुशी का मामला लग रहा है। प्रभारी बोलीं- अभी कुछ बता नहीं सकती इस मामले में हॉस्टल की वार्डन व कॉलेज की प्रभारी वंदना कुमारी से बात की गई तो उन्होंने फिलहाल कुछ कहने से इंकार कर दिया। कहा कि उन्हें पोस्टमार्टम हाउस जाना है, ऐसे में वह अभी कुछ बता नहीं सकती।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बच्ची मेरे सामने तड़पती रही, डॉक्टर ने देखा तक नहीं':बांदा में मां बोली- डॉक्टर पर कार्रवाई हो; अस्पताल की लापरवाही से 5 साल की बच्ची का पैर काटा गया
    Next Article
    अमेठी जिला अस्पताल को PM मोदी के जन्मदिन पर मिली:इमरजेंसी वार्ड के बेड चार गुना बढ़ेंगे, पूरी तरह वातानुकूलित होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment