Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में सपा ने मनाई विश्वकर्मा जयंती:जिलाध्यक्ष बोले- भगवान विश्वकर्मा सृजन, हुनर और मेहनत के प्रतीक

    4 hours ago

    2

    0

    बिजनौर में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद एक विचार गोष्ठी भी हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने की, जबकि जिला महासचिव धनंजय सिंह यादव ने इसका संचालन किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, हुनर और मेहनत के प्रतीक हैं। उन्होंने देश के विकास में कारीगरों, शिल्पकारों और मेहनतकश लोगों की भूमिका बताई। फैसल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा श्रमिकों, कारीगरों और वंचित वर्गों के सम्मान व अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने विश्वकर्मा समाज की मेहनत को देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बताया। विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती सभी के लिए गौरव और प्रेरणा का पर्व है। समाज के कारीगर और शिल्पकार अपने हुनर से देश व समाज के विकास में लगातार योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सपा द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिलाध्यक्ष हनी फैसल और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। साथ ही विश्वकर्मा समाज की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उठाने की बात कही। वक्ताओं ने यह भी कहा कि पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आधुनिक तकनीक, शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की जरूरत है। उन्हें बाजार की बेहतर सुविधाएं भी मिलनी चाहिए। इससे उनकी कला और हुनर को नई पहचान मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर डॉ. राजपाल विश्वकर्मा, आशुतोष विश्वकर्मा, चिराग सेठी, दारा सिंह, शाहजाद अंसारी, प्रभा चौधरी, मुदित त्यागी, कमलेश भुय्यार, अनुज मलिक, महमूद कासर, प्रमोद प्रधान, दिलशाद अंसारी, अखलाक पप्पू, रामचंद्र भुय्यार, देवानंद भुय्यार, मनोज राजपूत, नमन प्रधान और अहमद खिजर खान मौजूद रहे। इनके अलावा पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विश्वकर्मा समाज के कई लोग भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में महंगाई के खिलाफ पीस पार्टी का ज्ञापन:यूपीआई शुल्क नियंत्रित करने समेत कई उठाईं मांगें
    Next Article
    मथुरा में श्रद्धालुओं पर बरसी लाठी:मानसी गंगा में स्नान करने से रोकने के लिए मारी लाठी,वीडियो हुआ वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment