Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:खाने के सामान में छिपाया 14.81 करोड़ का सोना, जब्त

    14 hours ago

    1

    0

    राजस्व निदेशालय (डीआरआई) ने दुबई से आए तीन यात्रियों से मुंबई एयरपोर्ट पर 9.40 किलो विदेशी मूल का सोना जब्त किया। इसकी कीमत 14.81 करोड़ रुपए है। सोने को पाउडर बनाकर दूध पाउडर, ओट्स, चॉकलेट स्प्रेड, आटा और नारियल दूध पाउडर में मिलाया गया था। देश में मौसम विज्ञान सेवाओं को कानूनी दायरे में लाने की तैयारी देश में मौसम विज्ञान सेवाएं जल्द कानूनी ढांचे के दायरे में आ सकती हैं। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की समिति ने प्रस्तावित व्यवस्था का जीरो ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। चर्चा और जरूरी संशोधन के बाद इसे मंत्रालय को भेजा जाएगा। मंत्रालय ने संसदीय आश्वासन पूरा करने के लिए जुलाई 2027 तक समय मांगा है। दरअसल, कृषि, बिजली, जलाशय संचालन, परिवहन और आपदा प्रबंधन जैसे आर्थिक गतिविधियों से जुड़े तमाम फैसले मौसम के पूर्वानुमान से प्रभावित होते हैं। ऐसे में, ये अहम है कि मौसम से जुड़ी आधिकारिक सूचना कौन देगा। निजी मौसम एजेंसियां किस व्यवस्था के तहत काम करेंगी। जुलाई 2025 में राज्यसभा में सांसद एएम गोपछड़े के प्रश्न पर सरकार ने बताया था कि मौसम विज्ञान सेवाओं पर कानूनी ढांचे के लिए समिति गठित की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिफेंस डील अगर छोटी, तो कैबिनेट छूट मिले:सरकार कर रही विचार, बड़े रक्षा सौदों की मंजूरी का समय घटाने की तैयारी
    Next Article
    खबर हटके- गधों को सजाने का त्योहार:16 महीने के बच्चे ने 1 मिनट में 8 ग्रह पहचाने; शोरूम की ओपनिंग में रोबोट का डांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment