Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के नासिक में कार कुएं में गिरी, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    7 hours ago

    2

    0

    महाराष्ट्र के नासिक के दिंडोरी में शुक्रवार रात कार पानी से भरे कुएं में गिर गई। घटना में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हुई है। सभी एक इवेंट में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक कार ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और कार कुएं में गिर गई। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में पिता-भाई ने 19 साल की बेटी की हत्या की, शव दफनाने से पहले पकड़े गए; ऑनर किलिंग का शक दिल्ली के हरि नगर इलाके में 19 साल की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसे ऑनर किलिंग मानते हुए पिता और बेटे को गिरफ्तार किया है। घटना 1 अप्रैल को सामने आई, जब पुलिस को दोपहर करीब 2 बजे PCR कॉल मिली कि एक युवती की हत्या कर दी गई है और उसका शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा। जांच में सामने आया कि युवती पिछले दो साल से अपने गांव के एक युवक के साथ रिश्ते में थी, जिसका परिवार विरोध कर रहा था। आरोप है कि इसी वजह से पिता मोहम्मद मनीर और भाई मेराज अली ने उसकी हत्या कर दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घोंटना बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, युवती को पहले पीटा गया और कुछ दिनों तक घर में बंद भी रखा गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। मुंबई हाई में ONGC प्लेटफॉर्म पर आग: 10 कर्मचारी घायल, हालात काबू में मुंबई हाई ऑयलफील्ड में ONGC के SHP प्लेटफॉर्म पर शुक्रवार शाम आग लग गई। इस हादसे में 10 कर्मचारी घायल हुए हैं, हालांकि सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। ONGC के अनुसार, आग शाम करीब 5:45 बजे लगी। घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय किया गया और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। कंपनी ने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है। आग बुझने के बाद प्लेटफॉर्म पर संचालन सामान्य कर दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Strait of Hormuz Crisis: बहरीन ने सुरक्षा परिषद में टाला मतदान, रूस-चीन के विरोध से फंसा पेंच
    Next Article
    'हम खूब पैसा कमा सकते हैं...' ट्रंप का स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर बड़ा बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment