Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र के रायगढ़ में SUV खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत

    1 day ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक एसयूवी कार के खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा अंबेनली घाट इलाके में पोलादपुर-महाबलेश्वर रोड पर रविवार रात 2.30 बजे के आसपास हुआ। वाहन में सवार सभी लोगों की जान चली गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग सतारा के रहने वाले थे। वे दापोली से सतारा जा रहे थे। फिलहाल हादसा कैसे हुआ, इसकी वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… तेलंगाना में होटल कर्मचारी ISI समर्थित ग्रुप से संपर्क के आरोप में गिरफ्तार तेलंगाना के मेडचल जिले में एक होटल कर्मचारी को पाकिस्तान की ISI समर्थित ग्रुप से संपर्क करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान जायद खान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है और मेडचल के मुबारक होटल में काम करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए उस ग्रुप से जुड़ने की कोशिश कर रहा था। उसके मोबाइल से चैट, स्क्रीनशॉट और कॉल रिकॉर्ड मिले हैं। साथ ही उसके पास से दो नकली पिस्तौल भी बरामद हुई हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। CBSE ने आंसर शीट लेने की लास्ट डेट आज रात तक बढ़ाई सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं के छात्रों के लिए स्कैन की गई आंसर शीट लेने की लास्ट डेट सोमवार 25 मई रात तक बढ़ा दी है। पहले यह तारीख 24 मई थी। बोर्ड ने यह भी कहा कि जिन छात्रों से तकनीकी गड़बड़ी के कारण ज्यादा फीस कट गई थी, उन्हें पैसे वापस किए जाएंगे। री-इवैल्यूएशन की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। दिल्ली के आजाद नगर में 18 साल का युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला दिल्ली के आजाद नगर इलाके में 18 साल का एक युवक घर में फंदे से लटका मिला। घटना 23 और 24 मई की रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक युवक कपड़े के सहारे छत से लटका हुआ मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 28 मई को होने वाली सीईयूटी-यूजी स्थगित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी-यूजी) 2026 परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। एजेंसी ने यह फैसला सरकार के ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) की छुट्टी की नई तारीख के ऐलान के बाद किया है। NTA ने कहा- 28 मई को होने वाली परीक्षा की दोनों पालियां अब नई तारीखों पर आयोजित की जाएंगी। देशभर के सेंट्रल यूनिवर्सिटीज समेत कई संस्थानों के ग्रेजुएशन कोर्सेस में एडमिशन के लिए सीयूईटी यूजी आयोजित की जाती है। इस साल यह परीक्षा 11 मई से 31 मई तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जा रही है। PM मोदी के दौरे से पहले विस्फोटक मिलने पर 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जिलेटिन स्टिक और टाइमर मिलने के मामले में 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। इनमें एक सब-इंस्पेक्टर, एक एएसआई और चार कांस्टेबल शामिल हैं। यह विस्फोटक सामग्री आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के पास मिली थी। मामले की जांच में अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) भी शामिल हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देश में आज से नौतपा, गर्मी-हीटवेव बढ़ेगी:महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी 47.2°C के साथ देश में सबसे गर्म; MP-UP के 8 शहरों में पारा 45°C पार
    Next Article
    बंगाल- घुसपैठियों को रखने हर जिले में होल्डिंग सेंटर बनेंगे:संदिग्ध विदेशी 30 दिन तक रखे जाएंगे, जांच के बाद BSF को सौंपा जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment