Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:मलयालम एक्टर संतोष नायर का सड़क हादसे के बाद हार्ट अटैक से निधन, पत्नी घायल

    4 hours ago

    1

    0

    NCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस की किताब, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने एक विवादित अध्याय के कारण बैन कर दिया था, अब संशोधित कर दी गई है। शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, यह नई किताब एक हफ्ते के भीतर बाजार में उपलब्ध हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, संशोधित किताब को NCERT की एक्सपर्ट कमेटी ने मंजूरी दे दी है। अब सिलेबस कमेटी की बैठक के बाद अंतिम मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद इसी हफ्ते प्रिंटिंग शुरू होने की उम्मीद है। यह मामला उस अध्याय से जुड़ा था, जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का जिक्र किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस सामग्री को “आपत्तिजनक” बताते हुए किताब के प्रकाशन, रीप्रिंट और डिजिटल सर्कुलेशन पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। इसके बाद NCERT ने बिना शर्त माफी मांगी थी और कहा था कि “द रोल ऑफ ज्यूडिशियरी इन आवर सोसाइटी” अध्याय में अनुचित सामग्री थी। इसके चलते पूरी किताब को मार्च में वापस ले लिया गया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… मलयालम एक्टर संतोष नायर का सड़क हादसे के बाद हार्ट अटैक से निधन, पत्नी घायल मलयालम एक्टर संतोष नायर का मंगलवार को सड़क हादसे के बाद निधन हो गया। नायर पत्नी शुभाश्री के साथ कहीं घूमने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक लॉरी से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए थे। इलाज के दौरान हार्ट अटैक आने से नायर की मौत हो गई। संतोष नायर ने 1982 में आई फिल्म 'इथु नजंगलुडे कथा' से सिनेमा जगत में कदम रखा था। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। खलनायक, मुख्य भूमिका, सहायक किरदार और हास्य कलाकर के रूप में भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पाकिस्तान ने अरब सागर में फंसे भारतीय जहाज की मदद की, क्रू को खाना खिलाया, टेक्निकल मदद भी दी अरब सागर में फंसे एक भारतीय जहाज के क्रू की पाकिस्तान ने मदद की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान नौसेना ने पाकिस्तानी मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी (PMSA) के साथ मिलकर इस राहत अभियान को अंजाम दिया। रिपोर्ट के अनुसार, इस जहाज में छह भारतीय और एक इंडोनेशियाई नागरिक सवार थे। मुंबई स्थित मैरीटाइम रेस्क्यू एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर की ओर से पाकिस्तान से मदद मांगे जाने के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया गया कि ‘एमवी गौतम’ नाम का यह जहाज ओमान से भारत आ रहा था, तभी इसमें तकनीकी खराबी आ गई और यह समुद्र में फंस गया। इसके बाद क्रू ने सहायता के लिए संपर्क किया। पाकिस्तान की ओर से फंसे हुए क्रू को खाने-पीने का सामान, मेडिकल मदद और तकनीकी सहायता दी गई। इससे पहले पिछले महीने भी पाकिस्तान नौसेना ने अरब सागर में एक व्यापारी जहाज से 18 लोगों को सुरक्षित बचाया था, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे। महाराष्ट्र के पालघर में 44 लाख की ड्रग्स बरामद, एक नाबालिग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 44 लाख रुपए से ज्यादा की ब्राउन शुगर जब्त की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, ड्रग तस्करी की सूचना मिलने के बाद रविवार को सफाला के पंडित पाड़ा इलाके में एक इमारत के फ्लैट पर छापा मारा गया। इस दौरान 224.61 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई, जिसकी कीमत 44,92,200 रुपए आंकी गई है। छापे के दौरान पुलिस को नकद पैसे, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान भी मिला। इन सभी को मिलाकर कुल जब्ती की कीमत 45,25,850 रुपए आंकी गई है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने दी। ठाणे में 6 साल के बच्चे की खुले तारों के करंट से मौत: गुस्साए लोगों ने बिजली कंपनी को घेरा महाराष्ट्र के ठाणे में छह साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना वागले एस्टेट के इंदिरा नगर इलाके में सोमवार रात हुई, जहां बच्चा घर के पास खेलते समय खुले बिजली के तारों की चपेट में आ गया। अधिकारियों के मुताबिक, बच्चे का संपर्क चॉल के पास मौजूद खुले तारों के गुच्छे से हुआ, जिससे उसे जोरदार झटका लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में गुस्सा फैल गया। बड़ी संख्या में लोग आधी रात को श्रीनगर पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुए और धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने बच्चे की मौत के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर खुले तारों की समस्या बताई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM मान राष्ट्रपति से बोले- संविधान का मजाक बनाया:पंजाब में BJP के विधायक 2 और राज्यसभा सांसद 6 हो गए; चड्‌ढा बोले- हमारे पास 21 राज्यों की पुलिस
    Next Article
    समय रैना ने उड़ाया सुनील पाल का मजाक, विवाद बढ़ा तो कॉमेडियन ने दिया करारा जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment