Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के बोलांगीर और बरगढ़ को नक्सल मुक्त, कुल संख्या 7 हुई

    4 hours ago

    1

    0

    ओडिशा के 2 जिले बोलांगीर और बरगढ़ को नक्सल मुक्त घोषित किया गया है। ओडिशा पुलिस ने बताया कि यहां के 15 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। अब से ये जिले नक्सल मुक्त हैं। डीजीपी वाई बी खुरानिआ ने कहा कि राज्य में लंबे समय से चलाए जा रहे संयुक्त एंटी-नक्सल अभियानों का यह एक बड़ा परिणाम है। इन 15 माओवादियों ने छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आत्मसमर्पण किया, जो बरगढ़ से सटा हुआ है। ये माओवादी बरगढ़-बोलांगीर-महासमुंद बेल्ट में सक्रिय थे। डीजीपी ने बताया कि इस घोषणा के साथ ओडिशा में नक्सल मुक्त जिलों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है, इनमें नुआपाड़ा, नबरंगपुर, कोरापुट, मलकानगिरी, बौध, बोलांगीर और बरगढ़ के नाम हैं। कंधमाल, रायगढ़ा और कालाहांडी जिलों में अभी भी माओवादी गतिविधियां जारी हैं। राज्य में अब करीब 25 माओवादी ही एक्टिव बचे हैं। आज की बाकी बड़ी खबरें… 6 और 7 मार्च को केरल जाएगा निर्वाचन आयोग; विधानसभा चुनाव की तैयारियों समीक्षा करेगा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग 6-7 मार्च को केरल में विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगा। इस साल कुल 5 राज्यों (केरल, असम, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और प. बंगाल) में चुनाव होने हैं। आयोग असम, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी का दौरा कर चुका है, पश्चिम बंगाल का दौरा बाकी है। इन राज्यों में एसआईआर पूरा हो चुका है। ईरान संकट के बीच, कार्नी और मोदी की वार्ता आज कनाडा के पीएम मार्क कार्नी अपना मुंबई दौरा खत्म कर रविवार शाम 7 बजे दिल्ली पहुंच गए। ईरान संकट के बीच वे सोमवार को पहले विदेश मंत्री जयशंकर से मिलेंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel-Iran war: अमेरिका-ईरान की जंग में अब हिजबुल्लाह भी कूदा, मिडिल ईस्ट में बड़ा तनाव; हर अपडेट...
    Next Article
    गाना 'होली में चोली खोल देता’ रिलीज, सुमित संग नीतू का जलवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment