Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के मयूरभंज में एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, 1 की मौत; 2 झुलसे

    1 day ago

    1

    0

    ओडिशा के मयूरभंज जिले में गुरुवार को एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक मरीज की मौत हो गई, जबकि 2 लोग झुलस गए। मृतक की पहचान 35 साल के सुजोष बारिक के रूप में हुई है। वह गंभीर ब्लड इन्फेक्शन से पीड़ित था और उसे भुवनेश्वर के अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, उदाला सब-डिविजनल अस्पताल के बाहर एंबुलेंस के ड्राइवर ने मरीज को ऑक्सीजन देने के लिए सिलेंडर का वाल्व खोला। इसी दौरान ऑक्सीजन लीक होने से आग लगने की आशंका है। आग तेजी से फैली और सिलेंडर में विस्फोट हो गया। परिजनों ने जलती हुई एंबुलेंस से मरीज को बाहर निकाला, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। मरीज को बचाने की कोशिश में 2 अन्य लोग भी झुलस गए। विस्फोट इतना तेज था कि एंबुलेंस की छत उड़ गई। दमकलकर्मियों ने बाद में आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… IIT बॉम्बे के हॉस्टल में गैस लीक के बाद आग लगी, 5 घायल IIT बॉम्बे के एक हॉस्टल में गैस लीक होने के बाद आग लग गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, आग हॉस्टल नंबर 6 में गुरुवार रात करीब 10 बजे लगी। घटना के बाद पुलिस और बीएमसी वार्ड के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। घायलों को तत्काल राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 4 लोगों को आगे के इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि एक घायल का राजावाड़ी अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना ने 3 लैंडमाइंस बरामद कर नष्ट कीं जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना ने 3 लैंडमाइंस बरामद कर नष्ट कर दीं। ये लैंडमाइंस मेंढर और बालाकोट के अग्रिम इलाकों में मिली थीं। मेंढर सेक्टर के बसूनी टॉप में बाड़ के पास जवानों को 2 लैंडमाइंस मिलीं। वहीं, बालाकोट के अग्रिम इलाके में नियमित गश्त के दौरान जवानों को एक और लैंडमाइन मिली। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों घटनाओं में किसी की मौत नहीं हुई और न ही संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचा। घुसपैठ रोकने के लिए LoC के इलाकों में लैंडमाइंस बिछाई गई हैं। बारिश के दौरान कुछ लैंडमाइंस बहकर दूसरी जगह पहुंच जाती हैं। बाद में इन्हें बरामद कर किसी हादसे से बचने के लिए नष्ट कर दिया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- सूअरों का वाटर पार्क:1300 किलो का कद्दू; सर्दी में ठिठुरे कर्मचारी तो बॉस ने गिफ्ट की BMW
    Next Article
    नकली दवाओं का सिंडिकेट तुर्किये से अजरबैजान तक:कर्नाटक में ₹5 करोड़ की नकली दवाएं मिलीं, फाइजर के लेबल वाली 10 हजार शीशियां जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment