Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:पहलगाम के अरू वैली रोड पर सड़क हादसे में 2 की मौत, 6 घायल

    15 hours ago

    1

    0

    काश्मीर में पहलगाम के अरु वैली मार्ग पर बुधवार दोपहर को सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक व घायल अनंतनाग के दैलगाम इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। तेलंगाना में पानीपुरी खाने के बाद 15 बच्चे अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग की आशंका तेलंगाना के राजन्ना सिरसिल्ला में पानीपुरी खाने के बाद करीब 15 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पानीपुरी बेचने वाले को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। थंगल्लापल्ली पुलिस के मुताबिक, एक फेरीवाला कॉलोनी में पानीपुरी बेचने आया था। बच्चों और उनके परिवार के कुछ लोगों ने उससे पानीपुरी खरीदी और खाई। इसके कुछ ही समय बाद 15 बच्चों में उल्टी और दस्त जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुडुचेरी में पहला कैबिनेट विस्तार, 3 नए मंत्री बने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली सरकार में बुधवार को तीन नए मंत्रियों को शामिल किया गया। वीपी शिवकोलुंधु, पी. राजावेलु और जीएनएस राजशेखरन ने मंत्री पद की शपथ ली। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह केंद्र शासित प्रदेश के लोक निवास में आयोजित किया गया। चार मई को घोषित विधानसभा चुनाव नतीजों में 30 सदस्यीय विधानसभा में एनआर कांग्रेस को 12 सीटें मिली थीं। BJP ने चार सीटें जीती थीं, जबकि AIADMK को एक सीट मिली थी। असम से अगवा हुआ युवक भारत लौटा, बांग्लादेश ने भारतीय अधिकारियों को सौंपा असम के कछार जिले के रहने वाले रंजीत दास को मंगलवार रात बांग्लादेशी अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया। दास को मंगलवार सुबह भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से कथित तौर पर बांग्लादेशी नागरिकों के एक समूह ने अगवा कर लिया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (BBG) ने मंगलवार रात करीब 10 बजे रंजीत दास को भारतीय अधिकारियों के हवाले किया। इसके साथ ही दिनभर चले घटनाक्रम के बाद मामला शांत हुआ। रंजीत दास मंगलवार सुबह सीमा क्षेत्र में अपनी जमीन से घास लेने गए थे। इसके बाद वह लापता हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें सीमा पार से आए एक समूह ने अगवा कर लिया, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया। इस मामले को सुलझाने के लिए दोनों देशों की सीमा सुरक्षा बलों के बीच फ्लैग मीटिंग भी आयोजित की गई। तेलंगाना में 735 डॉक्टर साइबर ठगी के शिकार, ₹30 करोड़ गंवाए तेलंगाना में सितंबर 2024 से अब तक 735 डॉक्टर साइबर ठगी का शिकार होकर करीब ₹ 29.88 करोड़ गंवा चुके हैं। तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो (TGCSB) की निदेशक शिखा गोयल ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान बिजनेस और निवेश से जुड़े फ्रॉड में हुआ, जहां 127 डॉक्टरों ने ₹ 22.39 करोड़ गंवाए। इसके अलावा डिजिटल अरेस्ट, पहचान चोरी, फर्जी विज्ञापन, नौकरी, लोन, बीमा, यूपीआई, मैट्रिमोनियल और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े साइबर अपराधों के भी कई मामले सामने आए हैं। साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि उच्च शिक्षित और पेशेवर लोग भी साइबर ठगी से सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस ने डॉक्टरों से सतर्क रहने और किसी भी साइबर अपराध की तुरंत शिकायत करने की अपील की है। हैदराबाद में ईवी गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं तेलंगाना के हैदराबाद के मूसापेट इलाके में मंगलवार दोपहर एक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने चार फायर टेंडर मौके पर भेजे और करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के अनुसार, गोदाम में ईवी वाहन और उनकी बैटरियां रखी हुई थीं। राहत की बात यह रही कि आग आसपास के अन्य गोदामों तक नहीं फैली और घटना में किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। दमकल विभाग ने बताया कि संबंधित गोदाम पिछले एक वर्ष से बंद पड़ा था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। दिल्ली में बस हेल्पर की हत्या, लूट का विरोध करने पर मर्डर हुआ दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 25 साल बस हेल्पर मुशर्रफ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। राजस्थान के अलवर का रहने वाला मुशर्रफ काम से घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने लूट की कोशिश की। विरोध करने पर उस पर कई बार हमला किया गया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है। दिल्ली के गोविंदपुरी अग्निकांड में मरने वालों का आंकड़ा 4 हुआ, महिला की मौत दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित एक रिहायशी इमारत में 12 जून की रात करीब 2 बजे लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। गंभीर रूप से झुलसी 50 वर्षीय गुड्डी देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले उनके बेटे पंकज, बेटी सोनिया और मां सुशीला देवी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आगजनी के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजरात में सड़क हादसे में 6 की मौत, 31 घायल:मरने वालों में 9 साल का बच्चा भी, बांसवाड़ा से सूरत जा रही बस खड़े ट्रक से टकराई
    Next Article
    मानसून कमजोर, देश के 40% हिस्सों में बारिश की कमी:राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक के ऊपर बादल नदारद; सिर्फ 103 जिलों में सामान्य बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment