Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:पुरी में भगवान जगन्नाथ के लौटने की बहुडा यात्रा, रथ खींचने हजारों लोग पहुंचे; भीड़ में दम घुटने से एक की मौत

    18 hours ago

    1

    0

    ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को बहुडा यात्रा शुरू हुई। यह भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर वापसी की यात्रा है। तीनों गुंडिचा मंदिर में एक हफ्ते तक रहने के बाद वापस लौटते हैं। लाखों भक्तों ने भगवान जगन्नाथ और उनके भाई-बहनों के रथ खींचने शुरू किए। रथ खींचने की शुरुआत देवताओं की पारंपरिक 'पहांडी' यात्रा (गुंडिचा मंदिर से रथों तक जुलूस) और पुरी के नाममात्र के राजा गजपति महाराजा दिव्यसिंह देव द्वारा 'छेरा पहरा' (सफाई) की रस्म पूरी होने के बाद हुई थी। इधर, शुक्रवार शाम को ओडिशा पुलिस के मुताबिक देवी सुभद्रा का रथ खींचते समय दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पुरी रथ यात्रा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने मंजूर किया केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिट्‌टू का इस्तीफा मंजूर कर लिया। वे राज्यसभा सदस्य थे लेकिन 21 जून को उनका कार्यकाल खत्म हो गया। उन्हें भाजपा ने दूसरी बार राज्यसभा कैंडिडेट नहीं बनाया। पढ़ें पूरी खबर… सुप्रीम कोर्ट ने अदालती कार्यवाही सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर रोक लगाई सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर अदालती कार्यवाही पोस्ट करने पर रोक लगा दी है। हालांकि, अदालती कार्यवाही की न्यूज रिपोर्टिंग पर रोक नहीं लगाई गई है। सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने साफ तौर पर कहा है कि कोर्ट 24x7 मनोरंजन चैनल नहीं हो सकता है। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने कोर्ट की कार्यवाही की लाइव-स्ट्रीमिंग और वीडियो शेयरिंग पर रोक लगाने की मांग वाली एक PIL पर अंतरिम आदेश पारित किया। TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी पर नई FIR, बुलडोजर एक्शन के बाद विवादित कमेंट किया था तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बिधाननगर पुलिस में नई FIR दर्ज की गई है। आमतला स्थित उनके दफ्तर पर बुलडोजर एक्शन बाद की गई विवादित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ एक युवक ने शिकायत की थी। अभिषेक ने कहा था कि उनके पास सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। इसके बावजूद दफ्तर तोड़ा गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिंदा रहा तो 2031 में ब्याज समेत सब लौटा दूंगा। ED ने Gameskraft की 1,906 करोड़ की संपत्ति अटैच की, गेमिंग से अवैध कमाई का आरोप प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को ऑनलाइन गेमिंग कंपनी Gameskraft से जुड़े मामले में 1,906 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच करने की जानकारी दी। एजेंसी का आरोप है कि कंपनी ने ऐसा "लत लगाने वाला" गेमिंग माहौल बनाया, जिससे खिलाड़ी बार-बार दांव लगाते रहे और कंपनी ने इससे बड़ी रकम कमाई। PTI के मुताबिक, 22 जुलाई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई इस कार्रवाई में बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड, कन्वर्टिबल नोट्स, इक्विटी शेयर, एक फार्महाउस और कई आवासीय व व्यावसायिक अचल संपत्तियां अटैच की गई हैं। ये संपत्तियां गेम्सक्राफ्ट टेक्नोलॉजीज प्रा.लि के शेयरधारकों, उनके परिवार के सदस्यों, निजी फैमिली ट्रस्ट और संबंधित संस्थाओं के नाम पर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब सोशल-मीडिया पर पोस्ट नहीं कर सकेंगे कोर्ट की कार्यवाही:सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- न्यायालय 24x7 एंटरटेनमेंट चैनल नहीं
    Next Article
    पेपर लीक- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त:कानूनी कार्रवाई भी होगी; एक दिन पहले दो सेक्रेटरी हटाए गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment