Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली हाईकोर्ट ने ED की अर्जी पर केजरीवाल को नया नोटिस जारी किया

    15 hours ago

    2

    0

    दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को AAP चीफ अरविंद केजरीवाल को ED की अर्जी पर नया नोटिस जारी किया। ED ने एक्साइज पॉलिसी मामले में समन जारी होने के बावजूद एजेंसी के सामने पेश न होने के लिए केजरीवाल के खिलाफ दर्ज दो अलग-अलग मामलों में उन्हें बरी किए जाने को चुनौती दी है। जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि रजिस्ट्री के अनुसार,केजरीवाल को जारी किया गया पिछला नोटिस सर्व नहीं किया गया था। जांच एजेंसी के वकील ने कहा कि केजरीवाल को 1 अप्रैल को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनकी तरफ से किसी ने भी पेश होने के लिए एंट्री नहीं दी है। जज ने कहा, "रजिस्ट्री की रिपोर्ट है कि नोटिस सर्व नहीं किया गया है। नया नोटिस जारी करेंगे। मामले की सुनवाई 22 जुलाई के लिए लिस्ट कर दी। आज की बाकी बड़ी खबरें… गुजरात के साबरकांठा में सड़क हादसे में 6 की मौत, 6 गंभीर गुजरात के साबरकांठा जिले में हिम्मतनगर के पास बुधवार सुबह एक बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हिम्मतनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शामलाजी से हिम्मतनगर की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर हुआ। स्पीड से आ रही एक प्राईवेट बस ने ओवरटेक करते वक्त आगे जा रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाई और पुलिस को सूचना दी। महाराष्ट्र में प्री-SIR मैपिंग 66.42% पूरी, गडचिरोली 90.51% के साथ सबसे आगे महाराष्ट्र में प्री-स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के तहत 66.42% मैपिंग का काम पूरा हो चुका है। गडचिरोली में 90.51% के साथ राज्य में सबसे ज्यादा काम हुआ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के दफ्तर के आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई सबअर्बन, पुणे और ठाणे जैसे शहरी इलाकों में 50% से कम काम हुआ है। 14 जिलों में 80 से 90% के बीच काम पूरा हुआ है, जबकि 13 जिलों में 70 से 80% के बीच काम हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, शहरी इलाकों में लोगों का लगातार आना-जाना और जनसंख्या बढ़ने से बूथों की संख्या बढ़ी है, इसलिए काम धीमा है। कुल 9.88 करोड़ मतदाताओं में से अब तक 6.56 करोड़ का मिलान किया जा चुका है। आधार पहचान का सबूत, जन्मतिथि का नहीं, इसे जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में मान्यता देने का कोई प्रावधान नहीं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यूआईडीएआई के प्रमाणीकरण व सत्यापन प्रभाग ने 23 अप्रैल 2024 को जारी पत्र में कहा कि आधार का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति की पहचान स्थापित करना है, न कि उसकी जन्मतिथि प्रमाणित करना। प्राधिकरण के अनुसार आधार अधिनियम, 2016 में पहचान के लिए आधार का उपयोग तो बताया गया है, लेकिन इसे जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में मान्यता देने का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में आधार पर दर्ज जन्मतिथि, नामांकन या अपडेट के दौरान व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित होती है। श्रीलंका से रिहा किए गए तमिलनाडु के 15 मछुआरे चेन्नई पहुंचे श्रीलंका की हिरासत से रिहा होने के बाद तमिलनाडु के 15 मछुआरे बुधवार सुबह चेन्नई पहुंचे। रामेश्वरम के इन मछुआरों को इस साल की शुरुआत में मछली पकड़ते समय समुद्री सीमाओं को कथित तौर पर पार किए जाने के बाद श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया था। हाल ही में कोलंबो में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा द्वीपीय राष्ट्र के मंत्रियों के साथ हुई वार्ता के बाद मछुआरों की स्वदेश वापसी हुई। राधाकृष्णन की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा किसी भारतीय उपराष्ट्रपति की श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी। जनगणना 20275 झारखंड में 1 मई, त्रिपुरा में 17 जुलाई से सेल्फ एन्यूमरेशन जनगणना 2027 के पहले चरण में झारखंड में 1 से 15 मई और त्रिपुरा में 17 से 31 जुलाई तक सेल्फ एन्यूमरेशन होगा। इसके बाद दोनों राज्यों झारखंड में 16 मई से 14 जून जबकि त्रिपुरा में 1-31 अगस्त तक घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा है कि जनगणना के दौरान किसी के साथ भी ओटीपी साझा न करें, क्योंकि गणनाकर्मी ओटीपी नहीं मांगेंगे। राजीव गांधी की हत्या का दोषी पेरारिवलन वकील बना पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या मामले का दोषी एजी पेरारिवलन (54) वकील बन गया है। 2022 में सुप्रीम कोर्ट से रिहाई के बाद उसने 27 अप्रैल को तमिलनाडु-पुडुचेरी बार काउंसिल में नामांकन कराया। पेरारिवलन 1991 में 19 साल की उम्र में गिरफ्तार हुआ और 31 साल जेल में रहा। वहीं कानून की पढ़ाई कर 2025 में ऑल इंडिया बार एग्जाम पास किया। अब वह कैदियों को कानूनी सहायता देगा। भारत को अगले महीने मिलेगी एस-400 की चौथी यूनिट भारत को रूस से एस-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की चौथी यूनिट अगले महीने की शुरुआत में मिलने की उम्मीद है। इससे वायुसेना की एयर डिफेंस क्षमता और मजबूत होगी। भारत ने अक्टूबर 2018 में रूस के साथ 5 अरब डॉलर का करार कर एस-400 की 5 यूनिट खरीदने का समझौता किया था। इनमें से 3 यूनिट पहले ही मिल चुके हैं। पांचवीं यूनिट नवंबर तक डिलीवर की जाएगी। बेंगलुरु में एआई से 50% नौकरियां जाएंगी: डीके कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि एआई उद्योगों के लिए एक बड़ा खतरा बनकर उभर रहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि एआई का प्रभाव केवल कुछ क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने अनुमान जताया कि एआई के कारण बेंगलुरु में लगभग 50% नौकरियों में कटौती हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसका सामना उद्योग जगत और सरकार को मिलकर करना होगा। उपमुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि एआई के इस दौर में टिके रहने के लिए री-स्किलिंग ही एकमात्र रास्ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल चुनाव में हिंसा-मारपीट के 10 VIDEO:BJP कैंडिडेट की कार तोड़ी, एजेंट को लहूलुहान किया; TMC पार्षद और निर्दलीय प्रत्याशी में मारपीट
    Next Article
    ग्लोबल लेवल पर धमाका करेगी यश की ‘टॉक्सिक’, रिलीज प्लान में हुआ बड़ा बदलाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment