Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के 3 स्कूलों को बम की धमकी, जांच में फर्जी निकली

    10 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के तीन स्कूलों को मंगलवार को बम की धमकी वाले ईमेल मिले। इसके बाद सभी छात्रों को बाहर निकालकर जांच की गई। जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद ईमेल को फर्जी बताया गया। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल से सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। जवानों ने स्कूल की इमारत और आसपास के इलाकों की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अब पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए संदेश और उससे जुड़ी अन्य जानकारियों की जांच की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में महिला से ₹200 करोड़ की रंगदारी मांगी, यह अब तक की सबसे बड़ी रकम, गोल्डी बराड़ के नाम से आया फोन दिल्ली की एक महिला से फोन कर 200 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। फोन करने वाले ने खुद को विदेश में रह रहा पंजाब का गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, राजधानी में अब तक सामने आई रंगदारी की यह सबसे बड़ी रकम है। शुरुआती जांच के बाद नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। जिला पुलिस के साथ स्पेशल सेल भी जांच में शामिल हो गई है। हैदराबाद के थाने में BRS नेता केटीआर के PA-PR के साथ मारपीट के आरोप, पुलिस बोली- CCTV में मारपीट नहीं दिखी हैदराबाद में पुलिस स्टेशन के अंदर भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) के पीआर प्रतिनिधि महेश मणिकयाला और पर्सनल असिस्टेंट महेंदर रेड्डी के साथ मारपीट का आरोप है। KTR ने आरोप लगाया कि दोनों पर पुलिस स्टेशन के अंदर हमला किया गया। हालांकि, पुलिस ने KTR के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। खैरताबाद जोन की DCP के. शिल्पावल्ली ने कहा कि पुलिस स्टेशन के अंदर महेश और महेंदर के साथ मारपीट नहीं हुई। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की है और उसमें ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई। गुवाहाटी में पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले की भी मौत, पुलिस की वैन से कूदा; गई जान गुवाहाटी में पत्नी की हत्या के आरोपी रामानुज गोस्वामी की सोमवार तड़के पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में पुलिस की वैन का टायर पंचर हो गया था। इसी दौरान मौका पाकर रामानुज हथकड़ी लगी हालत में ही वैन से कूदकर भागने लगा। भागने के दौरान वह गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान दोपहर को उसकी मौत हो गई। केदारनाथ में भूस्खलन के बाद निकाले 6500 यात्री, 700 घोड़े-खच्चर भी बचाए गए केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार को चीरबासा हेलीपैड के पास भूस्खलन होने से हाईवे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी इस दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही थम गई थी। हाईवे के दूसरी ओर यात्री फंस गए थे, जिनमें से 6500 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। 600 से 700 घोड़े-खच्चरों को भी सुरक्षित रास्ते से पार करा लिया गया है। दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: 2 पीजी संचालकों को 12 दिन की जेल दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने पीजी संचालक सुधांशु और शुभम त्यागी को 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों ने अगस्त 2025 में बिल्डिंग लीज पर ली थी। ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट ट्विंकल खन्ना ने सोमवार को यह आदेश दिया। शुभम त्यागी इसी कोर्ट में वकालत भी करता है। सत्य निकेतन में 6 सितंबर को पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हुई थी। मामले में पीजी बिल्डिंग के मालिक पति-पत्नी और लेबर कॉन्ट्रैक्टर सनोज को भी गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में संदिग्ध आतंकी हैंडलर की संपत्ति कुर्क जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस ने सोमवार को एक संदिग्ध आतंकी हैंडलर की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आतंकवाद और उससे जुड़े सहायता नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। थन्नामंडी के नियाली निवासी नजरत हुसैन के खिलाफ थन्नामंडी पुलिस थाने में EIMCO अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले के तहत उसकी संपत्ति पर कार्रवाई की गई। कुर्क की गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केदारनाथ यात्रा फिर शुरू, बिना हेलमेट एंट्री नहीं:यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बिहार में 5 नदियां खतरे के निशान के ऊपर
    Next Article
    सरकार का आदेश-₹2,000 तक UPI पेमेंट पर चार्ज नहीं लगेगा:बड़े पेमेंट पर दुकानदारों से फीस पर अभी फैसला नहीं; देश में 55 करोड़ यूजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment