Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के DDA पार्क में युवक की डूबने से मौत, सुरक्षा जाली पार कर पानी में उतरा था, शव बरामद

    1 day ago

    1

    0

    दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अशोका DDA पार्क में पानी में उतरने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। DDA के मुताबिक, घटना 7 अक्टूबर की है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति वॉटर बॉडी के चारों ओर लगी लोहे की सुरक्षा जाली पार कर पानी में उतर गया था। वहां पानी में उतरने और तैरने से मना करने वाले चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। मौके पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन गार्ड के पहुंचने तक वह पानी में जा चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही बीट ऑफिसर और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बाद में व्यक्ति का शव पानी से बरामद कर लिया गया। करीब 1.75 एकड़ में फैली इस वॉटर बॉडी की गहराई 10 से 11 फीट है। मामले की आगे जांच की जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… तमिलनाडु में हिंदी कवर वाली दवाओं के वितरण पर रोक, तीन भाषा नीति लागू करने का आरोप तमिलनाडु के कोयंबटूर और करूर के सरकारी अस्पतालों में दवाएं रखने वाले तीन भाषाओं में छपे कवर का वितरण रोक दिया गया है। इन पर दवा की खुराक संबंधी जानकारी तमिल, अंग्रेजी और हिंदी में छपी थी। द्रमुक नेता टीआरबी राजा ने आरोप लगाया कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में भी तीन भाषा नीति लागू की जा रही है। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि इनका इस्तेमाल 18 महीने से हो रहा है। पिछली सरकार के कार्यकाल में भी इनका उपयोग हुआ था। राज्य में हिंदी विरोध का इतिहास आजादी से पहले का है। 1937 में स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य किए जाने के खिलाफ पेरियार के नेतृत्व में आंदोलन हुआ था। 1965 में विरोध-प्रदर्शन में 60 से अधिक की मौत हुई। इसके बाद तमिलनाडु ने तमिल और अंग्रेजी की दो-भाषा नीति अपनाई और केंद्र की तीन-भाषा नीति का लगातार विरोध करता रहा। मुंबई के कांदिवली में 16 मंजिला बिल्डिंग में आग लगी, हादसे में कोई नुकसान नहीं मुंबई के कांदिवली इलाके में बुधवार रात 16 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग रात 9:14 बजे शीतल फीनिक्स क्लास के सामने स्थित ओएसके हेरिटेज बिल्डिंग में लगी। आग 13वीं और 14वीं मंजिल की खिड़कियों, कपड़ों और बिजली के सामान तक सीमित रही। सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। दो घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। केंद्र सरकार ने प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का पुनर्गठन किया, 13 नए सदस्य नामित केंद्र सरकार ने प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) का पुनर्गठन किया है। इसमें 13 नए सदस्यों को नामित किया गया है। इनमें ज्यादातर संपादक और कार्यरत पत्रकार हैं। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की अध्यक्ष सेवानिवृत्त जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई हैं। काउंसिल में पहले 14 सदस्य थे। इनमें 5 सांसद, 6 समाचार पत्र मालिकों के प्रतिनिधि और BCI, UGC व साहित्य अकादमी के एक-एक विशेषज्ञ शामिल थे। अब सरकार ने 6 संपादकों और 7 अन्य कार्यरत पत्रकारों को सदस्य नामित किया है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया एक वैधानिक स्वायत्त संस्था है। इसकी स्थापना प्रेस काउंसिल एक्ट, 1978 के तहत हुई थी। इसका उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता बनाए रखना और समाचार पत्रों व न्यूज एजेंसियों के स्तर में सुधार करना है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिया एक्शन, 11 पोस्ट 3 घंटे में हटाने को कहा दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को गलत तरीके से दिखाने वाले 11 सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो हटाने या उनकी पहुंच सीमित करने को कहा है। पुलिस का कहना है कि इनसे लोगों में गलत धारणा बन सकती है और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में कार्रवाई को गलत या बेवजह की कार्रवाई के तौर पर दिखाया गया, जबकि प्रदर्शनकारियों के बैरिकेड हटाने और पुलिस के निर्देश नहीं मानने की घटनाएं नहीं दिखाई गईं। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस भेजकर 3 घंटे में पोस्ट हटाने या उनकी पहुंच सीमित करने को कहा है। साथ ही पोस्ट से जुड़ा डेटा सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJP प्रोटेस्ट में शामिल होंगे यूट्यूबर ध्रुव राठी:बेंगलुरु में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; राठी बोले-लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई, 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रोटेस्ट
    Next Article
    आरोप-सफदरजंग अस्पताल में एक ही वेंडर की मैनपावर सप्लाई:2014 में साईं कम्युनिकेशन को दी गई थी; पीएमओ, स्वास्थ्य मंत्रालय और सीबीआई से जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment