Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के करोल बाग में कार का शीशा तोड़कर 2 करोड़ की ज्वेलरी चोरी

    14 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के करोल बाग में चोरों ने कार का पिछला शीशा तोड़कर 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की सोने और हीरे की ज्वेलरी चोरी कर ली। ज्वेलरी कारोबारी कन्हैया लाल 18 अगस्त को बेटे और कर्मचारी के साथ दिल्ली आए थे। 19 अगस्त को वे आर्य समाज रोड पर कार खड़ी कर पास के रेस्टोरेंट में खाना खाने गए। शाम करीब 7:15 बजे लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला और 3 बैग व एक सूटकेस गायब थे। बैगों में 2 करोड़ से ज्यादा की ज्वेलरी, लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज थे। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और यह भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपियों ने कारोबारी का पीछा तो नहीं किया था। मणिपुर में 27 करोड़ की ड्रग्स के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों ने 27 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की ड्रग्स के साथ 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से की। यह ऑपरेशन गुरुवार को तुपीधार इलाके में चलाया गया। बाराक नदी के रास्ते तस्करों के आने की सूचना मिलने पर असम राइफल्स ने एक नाव को रोका। नाव में सवार लोगों ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवानों ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान एल्बेथेल लुंगताऊ, पाना हमार, डेंथार हमार, लालतियुंगलियन हमार, लाल रामथार हमार और थौना हमार के रूप में हुई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में घरों पर गिरी क्रेन, 5 मकान क्षतिग्रस्त; 9 घायल मुंबई के कुर्ला में डिमोलिशन के दौरान एक क्रेन पास के घरों पर गिर गई। हादसे में 4-5 मकान क्षतिग्रस्त हुए और 9 लोग घायल हो गए। 2 घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है। राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे का असर ट्रेन सेवाओं पर नहीं पड़ा है और रेल परिचालन सामान्य बताया गया है। केरल में सबसे बड़े MDMA नेटवर्क का खुलासा, 9 गिरफ्तार केरल आबकारी विभाग ने राज्य के सबसे बड़े सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क का खुलासा करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कोझिकोड की 2 महिलाएं भी शामिल हैं। आरोप है कि केबी कॉर्टेल हर महीने 5 से 20 किलो MDMA केरल में लाने की तैयारी कर रहा था। मामला 3.5 किलो MDMA के साथ एक 20 वर्षीय महिला और एक युवक की गिरफ्तारी से शुरू हुआ। इसके बाद महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु तक जांच की गई। अधिकारियों ने गुप्त तरीके से ऑपरेशन चलाकर नेटवर्क से जुड़े लोगों को पकड़ा। इनमें कई आरोपी दूसरे राज्यों में दर्ज नशीले पदार्थों के मामलों में भी वांटेड थे। अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान हादसा; सर्च ऑपरेशन शुरू अमेरिका के अलास्का में गुरुवार को एक चार्टर विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान में 8 लोग सवार थे। हादसा पश्चिमी अलास्का में एक रडार स्टेशन के पास हुआ। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, विमान में 2 पायलट और 6 यात्री थे। अभी यह पता नहीं चला है कि हादसे में किसी की मौत हुई है या कोई घायल हुआ है। विमान ने एंकरेज से उड़ान भरी थी। अधिकारियों के मुताबिक, यह केप न्यूएनहम के पास उतरते समय क्रैश हुआ। हादसे की खबर मिलते ही खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। बचाव दल विमान और उसमें सवार लोगों की तलाश कर रहा है। अधिकारियों ने कहा कि अभी मिली जानकारी शुरुआती है। हादसे की वजह और यात्रियों की स्थिति के बारे में ज्यादा जानकारी जांच के बाद सामने आएगी। ED ने ताशी ग्रुप के 7 ठिकानों पर छापे मारे, 600 होमबायर्स से 386 करोड़ की ठगी का आरोप प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 19-20 अगस्त को दिल्ली-NCR में ताशी ग्रुप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच गुरुग्राम के सेक्टर-111 और सेक्टर-68 के प्रोजेक्ट्स में कथित होमबायर धोखाधड़ी से जुड़ी है। ED के मुताबिक, ग्रुप ने 600 से ज्यादा खरीदारों से करीब 386 करोड़ रुपए लिए, लेकिन 10-15 साल बाद भी उन्हें घरों का कब्जा नहीं दिया। छापेमारी में दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा मिले। 22 लाख रुपए के बैंक बैलेंस और FDR के साथ एक लग्जरी कार फ्रीज/जब्त की गई है। मामले में जांच जारी है। हैदराबाद में जनसेना सांसद के बेटे ने कार से महिला को टक्कर मारी, केस दर्ज हैदराबाद में कार से महिला को टक्कर मारने वाले जनसेना सांसद के बेटे लिंगामेनी संजुश पर केस दर्ज किया गया है। संजुश जनसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद लिंगामेनी रमेश के बेटे हैं। 16 अगस्त को संजुश की कार से टक्कर के बाद महिला की मौत हो गई थी। मुंबई में कुर्ला- ट्रॉम्बे के बीच रेल लाइन पर क्रेन गिरी मुंबई में MMRDA (मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण) की एक क्रेन कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच रेलवे लाइन पर गिर गई। क्रेन पास के निर्माण स्थल पर काम कर रही थी। हालांकि ट्रेन सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि इस ट्रैक पर मुख्य रूप से मालगाड़ियां चलती हैं। लॉरेंस ग्रुप से जुड़ा भारतीय नागरिक अमेरिका में वॉन्टेड लिस्ट में अमेरिका की FBI ने लॉरेंस ग्रुप से जुड़े भारतीय नागरिक ‘कमल’ को वॉन्टेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया है। FBI के मुताबिक, यह संगठन अमेरिका के कैलिफोर्निया और अन्य जगहों पर जबरन वसूली के जरिए कारोबार में दखल देने की साजिश में शामिल था। कमल का पूरा नाम FBI की नोटिस में नहीं बताया गया है। उसके खिलाफ 1 जुलाई 2026 को लॉस एंजिल्स की अमेरिकी जिला अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पूर्व सेना प्रमुख बोले- भविष्य में चीन से राजनीतिक, आर्थिक पहलुओं पर प्रतिस्पर्धा होगी पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे ने गुरुवार को पुणे में कहा कि आतंकवाद के कारण भारत का तत्काल ध्यान पाकिस्तान पर है, लेकिन लंबे समय में चीन भारत का मुख्य प्रतिस्पर्धी होगा। चीन से राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार और सैन्य समेत कई क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा होगी। भारत को बातचीत के साथ मजबूत सैन्य तैयारी बनाए रखना चाहिए। सरकार का टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश- 24 अगस्त से ग्राहकों को नए सिम न दें जिनके पास पहले से 9 कनेक्शन टेलीकॉम विभाग ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को निर्देश दिया है कि वे उन ग्राहकों को नए कनेक्शन न दें जिनके नाम पर पहले से ही नौ मोबाइल सिम हैं। टेलीकॉम कंपनियों को 24 अगस्त से तय सीमा से ज्यादा सिम लेने वाले ग्राहकों की पहचान करने और उन्हें नया सिम देने से रोकने के लिए जरूरी तकनीकी व संगठनात्मक व्यवस्था करने को कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MP-यूपी की 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर:हिमाचल में अब तक 219 मौतें, राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 40° पार
    Next Article
    NTA बोला- 'आंसर की' पर फीस लेना पैसा कमाना नहीं:स्टूडेंट की आपत्ति सही तो पैसे वापस, बाकी छात्रों को भी फायदा मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment