Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के स्वरूप नगर में गोदाम में आग लगी, 2 की मौत

    8 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में रविवार को एक गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसा उत्तर-पश्चिम दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में हुआ। घटना की सूचना मिलते ही 15 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। हादसे की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में लॉरी और ऑटो की टक्कर, 3 की मौत आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में रविवार को लॉरी और ऑटो की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, लॉरी मनापुरम की ओर से आ रही थी। मृतकों की पहचान और हादसे की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस हादसे की वजह और घटना की जांच कर रही है। मुंबई में इलेक्ट्रिक बस के बैटरी बॉक्स में आग लगी, कोई हताहत नहीं मुंबई में रविवार सुबह एक इलेक्ट्रिक बस के बैटरी बॉक्स में आग लग गई। घटना चेंबूर कैंप में कालीमाता मंदिर के पास सुबह 8:11 बजे हुई। यह बस एक निजी ऑपरेटर से वेट लीज पर ली गई थी। आग लगने के बाद दमकल, पुलिस, बेस्ट और वार्ड कर्मियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 9:34 बजे आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। गुजरात में बीमारी से 62 शेरों की मौत, शावक सबसे ज्यादा प्रभावित गुजरात में 31 जुलाई 2026 तक एक साल में बीमारी से 62 शेर, शेरनियों और शावकों की मौत हुई। विधानसभा में सरकार ने यह जानकारी दी। इनमें 28 शावक थे, जो कुल मौतों का 45.2% हैं। वहीं 17 शेर और 17 शेरनियां मरीं। मौतों में निमोनिया, खून की कमी, किडनी-लिवर की खराबी और दूसरी बीमारियां शामिल थीं। सरकार ने किसी एक बीमारी को सबसे बड़ी वजह नहीं बताया है। एयर इंडिया के पायलट की दिल्ली के होटल में संदिग्ध मौत, लेओवर के दौरान रुके थे राजधानी दिल्ली में लेओवर पर रुके एयर इंडिया के एक पायलट की शुक्रवार शाम वसंत कुंज स्थित एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक पायलट की उम्र 40 वर्ष के आसपास थी और वे मूल रूप से मुंबई के रहने वाले थे। उन्होंने हाल ही में एयर इंडिया एक्सप्रेस से ट्रांसफर लेकर एयर इंडिया जॉइन किया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साहित्यकार केतकी कुशारी डायसन का इंग्लैंड में निधन, 86 वर्ष की थीं भारतीय मूल की लेखिका और रवींद्रनाथ टैगोर की रचनाओं की प्रख्यात विद्वान केतकी कुशारी डायसन का इंग्लैंड में निधन हो गया। वे 86 वर्ष की थीं. उनके परिवार के एक करीबी सूत्र ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने इंग्लैंड में अपने आवास पर अंतिम सांस ली. केतकी कुशारी डायसन ने अंग्रेजी अनुवाद और शोध के माध्यम से नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के साहित्य और कलात्मक योगदान को वैश्विक पाठकों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BRICS में मेहमानों को परोसी गुजराती खांडवी:मशरूम की कश्मीरी डिश और जलेबी भी शामिल; जयपुर से मंगाए चांदी की परत वाले बर्तन
    Next Article
    Mahira Khan: टॉरंटो फिल्म फेस्टिवल में माहिरा खान ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, 41 की उम्र में दूसरी बार बनेंगी मां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment