Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में 3 साल की बच्ची के यौन शोषण का मामला, स्कूल ड्राइवर अरेस्ट

    13 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के बवाना इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में 3 साल की नर्सरी छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्कूल के कैब ड्राइवर विकास को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ड्राइवर ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर कई बार अनुचित तरीके से छुआ।24 अगस्त को स्कूल में बच्ची को आरोपी की तस्वीरें और CCTV फुटेज दिखाए गए। बच्ची ने ड्राइवर विकास की पहचान की। आरोपी करीब 8 महीने से स्कूल के लिए कैब चला रहा था। आज की अन्य बड़ी खबरें… तमिलनाडु के पूर्व CM स्टालिन की सुरक्षा Z+ से घटकर Z हुई, 54 से 34 जवान किए गए तमिलनाडु पुलिस की छह महीने में होने वाली सुरक्षा समीक्षा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z कैटेगरी कर दी गई है। इसके साथ ही उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या 54 से घटकर 34 हो गई है। उनके अलवरपेट स्थित घर पर तैनात कमांडो और सुरक्षा गार्डों की संख्या भी कम की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह फैसला खतरे के नए आकलन और सुरक्षा जरूरतों की समीक्षा के आधार पर लिया गया है। दिल्ली के मॉल की छत से महिला ने कूदने की कोशिश की, दमकल और पुलिस ने किया रेस्क्यू दिल्ली के रोहिणी स्थित यूनिटी वन मॉल की छत पर रविवार रात 20 साल की एक महिला के कूदने की कोशिश करने का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। फायर विभाग के मुताबिक, रात करीब 8:50 बजे सूचना मिली, जिसके बाद एक फायर टेंडर को मॉल भेजा गया। करीब 9:15 बजे फायरकर्मियों, मॉल के सुरक्षा गार्डों और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कोशिश से महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। रेस्क्यू के बाद महिला को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। असम में ट्रैवलर गाड़ी की ट्रक से टक्कर, 5 की मौत; 4 गंभीर घायल असम के कामरूप मेट्रो जिले में NH-27 पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल है। हादसा खेतड़ी के पास नलगेंद्र इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक, नगांव से गुवाहाटी जा रही एक ट्रैवलर गाड़ी अचानक नियंत्रण खो बैठी। गाड़ी डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। ₹17.22 करोड़ के ओडिशा चिटफंड घोटाले का फरार आरोपी सिलीगुड़ी से गिरफ्तार CBI ने ओडिशा से जुड़े ₹17.22 करोड़ के चिटफंड घोटाले में फरार आरोपी देबब्रत दत्ता को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया है। दत्ता डीएनबी फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड के तत्कालीन प्रोपराइटर थे और दिसंबर 2022 से फरार चल रहे थे। बंगाल के आद्रा रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट खराब होने से 3 घंटे फंसी महिलाएं और बच्चा, बाहर निकलते ही रो पड़ीं पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के आद्रा रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट खराब होने से महिलाएं और एक बच्चा करीब 3 घंटे तक अंदर फंसे रहे। लिफ्ट में पंखा भी काम नहीं कर रहा था, जिससे अंदर मौजूद यात्रियों की घबराहट बढ़ गई। एक महिला यात्री ने बताया कि शुरुआत में सभी काफी डर गए थे। बाद में ऊपर से किसी तरह पानी पहुंचाया गया, जिससे उन्हें थोड़ी राहत मिली। इसके बाद RPF और पुलिस की मदद से लिफ्ट खोलकर महिलाओं और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाहर आने के बाद कुछ महिलाएं रोती हुई नजर आईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम से पहले तिरंगे का अपमान:रिजिजू बोले- RSS या भाजपा की आलोचना करने की आजादी लेकिन देश का अपमान महंगा पड़ेगा
    Next Article
    यूपी- चित्रकूट में पुल टूटकर नदी में गिरा:घरों में 5 फीट कीचड़ जमा, बिहार में 8 घर गंगा में समाए; हिमाचल में 103 मौतें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment