Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में मेट्रो के सामने 45 साल के व्यक्ति ने सुसाइड किया, डिप्रेशन से जूझ रहा था

    17 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में मंगलवार सुबह करीब 9.50 बजे महाराज सिंह (45) के व्यक्ति ने मेट्रो के नीचे आकर सुसाइड कर लिया। घटना उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन पर हुई। डीसीपी कुशल पाल सिंह ने कहा कि महाराज राजस्थान का रहने वाला था। घरों में पेंट का काम करता था। दिल्ली में भतीजी की शादी में शामिल होने आया था। पुलिस के मुताबिक महाराज लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहा था। आज की बाकी बड़ी खबरें… कश्मीर में तैनात CRPF जवान आत्महत्या की, 96 बटालियन में तैनात था जम्मू-कश्मीर में तैनात सीआरपीएफ के जवान ने मंगलवार को सुसाइड कर लिया। अनंतनाग के बिजबेहरा में 96 बटालियन की D कंपनी में तैनात जवान अजीत सिंह ने आत्महत्या की है। अधिकारियों ने पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्रालय की तैयारी, राज्य में 10 मार्च से तैनात होंगी CAPF की 50 कंपनियां गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सुरक्षा के लिए एक प्रोएक्टिव कदम उठाया है। इसके लिए मंत्रालय ने राज्य को CAPF की शुरुआती 50 कंपनियां दी हैं। चीफ इलेक्शन ऑफिसर अर्चना पटनायक की तरफ से मंगलवार को जारी ऑफिशियल रिलीज में कहा गया है कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) का पहला बैच 10 मार्च को शामिल किया जाएगा। तमिलनाडु और पड़ोसी पुडुचेरी में विधानसभा के सभी 234 सदस्यों को चुनने के लिए अप्रैल 2026 में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। लेह जा रहे प्लेन के इंजन में खराबी, दिल्ली लौटा लेह जाने वाला स्पाइसजेट का एक एयरक्राफ्ट मंगलवार सुबह इंजन में दिक्कत की वजह से दिल्ली लौट आया। एजेंसी PTI के मुताबिक बोइंग 737 एयरक्राफ्ट में करीब 150 लोग सवार थे, जो फ्लाइट SG121 को ऑपरेट कर रहा था। स्पाइसजेट के एक स्पोक्सपर्सन ने बताया कि फ्लाइट टेक्निकल दिक्कत की वजह से दिल्ली लौट आई। दिल्ली में सेफ लैंडिंग हुई। सभी पैसेंजर नॉर्मल तरीके से उतर गए। सूत्रों के मुताबिक एयरक्राफ्ट के इंजन में दिक्कत थी। ओडिशा में चार मंजिला बिल्डिंग से गिरकर महिला की मौत, शरीर पर कपड़े नहीं थे ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पोर्ट टाउन पारादीप में चार मंजिला बिल्डिंग के नीचे एक महिला की लाश मिली। आशंका है कि महिला की छत से गिरकर मौत हुई है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। अंडरगार्मेंट बिल्डिंग की बाहरी दीवार से सटे पाइपलाइन पर लटके थे। पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक सहित 8 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI समिट हंगामा,उदय भानु को 4 दिन की पुलिस हिरासत:पुलिस बोली- IYC प्रेसिडेंट ही मास्टर माइंड; कांग्रेस ने कहा- ये गिरफ्तारी मोदी की सनक का नतीजा
    Next Article
    राजस्थान में 35 हजार बसें बंद, टैक्सियों की भी हड़ताल:धमकी- मोदी की रैली के लिए भी नहीं देंगे, रोडवेज में भीड़, पुलिस की तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment