Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली से शिरडी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट नवी मुंबई डायवर्ट, खराब मौसम के कारण बदलना पड़ा रूट

    10 hours ago

    1

    0

    दिल्ली से शिरडी जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को नवी मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। डेस्टिनेशन एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से सुरक्षित लैंडिंग मुमकिन नहीं थी। यह फ्लाइट शुक्रवार को शिरडी एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली थी, लेकिन इलाके में खराब मौसम बने रहने की वजह से इसे डायवर्ट करना पड़ा, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन में रुकावट आई। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में विधायक करनैल सिंह ने हथौड़े से मदरसे की दीवार गिराई, अवैध निर्माण का आरोप लगाया दिल्ली के पीतमपुरा (शकूर बस्ती) क्षेत्र में रामलीला ग्राउंड के पास दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की दो एकड़ जमीन पर कथित तौर पर अवैध रूप से बनाए जा रहे मदरसे की दीवार को स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद ढहा दिया गया। भाजपा विधायक और मंदिर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष करनैल सिंह ने शुक्रवार को हथौड़ा मारकर इस निर्माण को गिराया। इससे पहले उनके नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने अवैध निर्माण नहीं रोकने पर डीडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस सरकारी जमीन पर पहले कब्जा करके मस्जिद बनाई गई और अब वहां मदरसा तैयार किया जा रहा था। उन्होंने कहा- चार दिन पहले भी मैंने मौलवी को मना किया था, लेकिन निर्माण जारी रहा। हम दिल्ली में, खासकर अपने इलाके में, ऐसा नहीं चलने देंगे। हाई कोर्ट भी इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का संज्ञान ले चुका है। UPSC उम्मीदवारों को ईमेल से भेजे जाएंगे एडमिट कार्ड UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, उन्हें ईमेल के जरिए ई-एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे। UPSC ने उम्मीदवारों से अपने रजिस्टर्ड ईमेल और स्पैम फोल्डर चेक करने को कहा है। 24 मई को होने वाली इस परीक्षा के लिए करीब 8.19 लाख आवेदन आए हैं। सुप्रीम कोर्ट बोला- महिला का नहाने या कपड़े बदलने का वीडियो वायरल करने की धमकी देना भी अपराध सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि किसी महिला के नहाने या कपड़े बदलने का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देना आपराधिक डराने का गंभीर अपराध है। कोर्ट ने एक आरोपी की सजा को बरकरार रखते हुए कहा कि ऐसा करना महिला की गरिमा और निजता का उल्लंघन है। मामले में महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और बाद में उसका निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कोर्ट ने कहा कि मोबाइल या वीडियो बरामद न होने पर भी दूसरे मजबूत सबूतों के आधार पर सजा दी जा सकती है। जम्मू-कश्मीर- सुरक्षाबलों ने पुंछ के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यह अभियान सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सीमा से जुड़े जंगलों में चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने और इलाके में निगरानी बढ़ाने के लिए की जा रही है। ऑपरेशन में मेंढर सेक्टर के कई जंगल क्षेत्रों को शामिल किया गया है। केरल में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.19 करोड़ की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार केरल के तिरुवनंतपुरम में एक व्यक्ति से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.19 करोड़ रुपए की ठगी की गई। आरोपियों ने खुद को ब्रिटेन की इन्वेस्टमेंट कंपनी का अधिकारी बताकर सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए भरोसा जीता। बाद में पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाए गए। पुलिस जांच के बाद पलक्कड़ के रहने वाले 47 साल रमेश को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि निवेश केवल SEBI से रजिस्टर्ड ब्रोकर के जरिए ही करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहलगाम हमला लश्कर के आतंकी साजिद जट्ट ने कराया था:आतंकियों ने हमले से पहले खाना खाया, बाद में हर्ष फायर किए; NIA चार्जशीट में खुलासा
    Next Article
    शिर्डी में ₹3 हजार करोड़ से बन रहा डिफेंस हब:डिफेंस ड्रोन और सूर्यास्त्र मिसाइल के हार्डवेयर बनाने की तैयारी; राजनाथ सिंह आज उद्घाटन करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment