Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली दंगे के आरोपी शरजील इमाम को PhD के लिए पेन ड्राइव इस्तेमाल करने की याचिका, हाईकोर्ट ने तिहाड़ से जवाब मांगा

    15 hours ago

    1

    0

    दिल्ली हाईकोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम की याचिका पर तिहाड़ जेल प्रशासन से जवाब मांगा है। इमाम ने जेल में पेन ड्राइव में मौजूद रिसर्च सामग्री देखने के लिए कंप्यूटर इस्तेमाल करने की परमिशन मांगी है, ताकि वह अपनी PhD पूरी कर सके। कोर्ट ने जेल प्रशासन को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। इमाम के वकील के मुताबिक पेन ड्राइव में रिसर्च से जुड़ी 2,132 फाइलें हैं, जिनमें किताबें, रिसर्च पेपर और पुराने रिकॉर्ड शामिल हैं। प्रस्ताव दिया गया है कि सामग्री को बिना इंटरनेट वाले कंप्यूटर में डालकर जेल अधिकारियों की निगरानी में इस्तेमाल करने दिया जाए। हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर को होगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… असम में 2 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार असम के गुवाहाटी में पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 262 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के मुताबिक, जब्त ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुवाहाटी के सिउज नगर इलाके में की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि असम पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है। पश्चिम बंगाल- बीरभूम में बीजेपी बूथ प्रेसिडेंट की गोली मारकर हत्या पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बीजेपी बूथ प्रेसिडेंट की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बोलपुर के वार्ड नंबर 12 में त्रिशूलपट्टी के मिलपट्टी इलाके में हुई। मृतक की पहचान चंदन भल्ला के तौर पर हुई है, जो तमल भल्ला के बेटे थे। वे बोलपुर के वार्ड नंबर 11 में बूथ नंबर 202 के बीजेपी बूथ प्रेसिडेंट थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद दो अज्ञात युवक जिनके चेहरे ढके हुए थे। वे मोटरसाइकिल पर भागते हुए देखे गए। फिलहाल पुलिस जांच जारी है। मुंबई: पब्लिक टॉयलेट में जहरीली गैस की चपेट में आए दो लोग, मौत मुंबई में रविवार तड़के पब्लिक टॉयलेट के भीतर दो लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इसके चलते दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। अधिकारियों ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि कौन सा केमिकल था और वह कहां से आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उज्जैन में मस्जिद का हिस्सा तोड़ने पर हंगामा, पथराव-लाठीचार्ज:महिला अफसर घायल, बाजार बंद, स्कूलों की छुट्टी; 10 पर FIR, 5 गिरफ्तार
    Next Article
    पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment