Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उज्जैन में मस्जिद का हिस्सा तोड़ने पर हंगामा, पथराव-लाठीचार्ज:महिला अफसर घायल, बाजार बंद, स्कूलों की छुट्टी; 10 पर FIR, 5 गिरफ्तार

    13 hours ago

    1

    0

    उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। पुलिस पर पथराव किया गया। जवाब में लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ी गई। भीड़ को हटाने के दौरान महिला थाना प्रभारी घायल हो गईं। विवाद के बाद फोर्स तैनात कर दी गई, लेकिन दोपहर होते-होते फिर पथराव होने लगा। पुलिस ने दोबारा लाठीचार्ज कर आंसू गैस छोड़ी। हंगामे के बीच कार्रवाई जारी रही। हालांकि, नमाज के समय इसे रोक दिया गया। इसके बाद मामला शांत हो गया। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों पर FIR की है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। इन पर माहौल बिगाड़ने का आरोप है। अभी इनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है जबकि बाहर से आए 5 लोग अरेस्ट किए गए हैं। हाईकोर्ट में आज ही सुनवाई सिंहस्थ प्रोजेक्ट के तहत उज्जैन में कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक डेढ़ किलोमीटर एरिया की सड़क 15 मीटर चौड़ी की जाएगी। इसके लिए 323 मकान तोड़े जाएंगे। इनमें 15 धर्म स्थल हैं। अब तक 12 धर्म स्थल हटाए जा चुके हैं। शाही मस्जिद का भी करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा तोड़ा जाना है। इस मामले में आज ही हाईकोर्ट में सुनवाई भी होनी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का 8 राज्यों में प्रदर्शन:आगरा में CEC के घर पर कालिख पोती; राजस्थान में पूर्व सीएम गहलोत,कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली दंगे के आरोपी शरजील इमाम को PhD के लिए पेन ड्राइव इस्तेमाल करने की याचिका, हाईकोर्ट ने तिहाड़ से जवाब मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment