Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:TMC के राष्ट्रीय महासचिव सांसद अभिषेक बनर्जी संसद पहुंचे, बागी सांसदों के मुद्दे पर लोकसभा स्पीकर से चर्चा करेंगे

    20 hours ago

    1

    0

    टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी शुक्रवार को नई दिल्ली में संसद पहुंचे। वे यहां 20 बागी टीएमसी सांसदों के नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में विलय की घोषणा को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करने के लिए आए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… बंगाल के पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने TMC के सभी पद छोड़े, गौतम देब ने सिलीगुड़ी के मेयर पद से इस्तीफा दिया ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में लीडरशिप का संकट शुक्रवार को और गहरा गया, जब पश्चिम बंगाल की पूर्व मंत्री ज्योति प्रिया मल्लिक ने खराब सेहत की वजह से पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। TMC सुप्रीमो के लंबे समय से साथी रहे मल्लिक ने कहा कि उन्होंने पार्टी लीडरशिप को अपना फैसला पहले ही बता दिया था। मल्लिक ने कहा, "मैंने अपनी खराब सेहत की वजह से TMC के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कुछ महीनों में मेरा ब्लड शुगर लेवल बहुत बढ़ गया है, और मुझे किडनी की बड़ी बीमारियां हैं। इन हालात में, पार्टी वर्किंग कमेटी और दूसरे पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाना नामुमकिन होता जा रहा है। जब आप काम नहीं कर सकते तो किसी पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं है।" दूसरी ओर, नॉर्थ बंगाल के सीनियर नेता गौतम देब ने भी सिलीगुड़ी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया।अधिकारियों ने बताया कि देब ने सिलीगुड़ी सिविक बॉडी के कमिश्नर को अपना इस्तीफा भेज दिया, और अपनी सरकारी गाड़ी और सिक्योरिटी छोड़ दी। मुंबई में BEST कर्मचारियों की हड़ताल, 27 डिपो से कम बसें निकलीं; 25 लाख यात्रियों पर असर मुंबई में BEST कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इसके चलते शहर की बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सुबह 27 डिपो से बहुत कम बसें निकल सकीं। इससे ऑफिस जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने मेट्रो, ऑटो और टैक्सी का सहारा लिया। कर्मचारी वेतन, रिटायर कर्मचारियों के बकाये और ठेका व्यवस्था खत्म करने समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण रोज BEST बसों से सफर करने वाले करीब 25 लाख यात्रियों पर असर पड़ा है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 3 संदिग्ध गिरफ्तार; 2 ग्रेनेड और 2.5 किलो विस्फोटक बरामद जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने 3 संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 ग्रेनेड, करीब 2.5 किलो विस्फोटक सामग्री, 4 मोबाइल फोन और हिजबुल मुजाहिदीन के 4 पोस्टर बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, विशेष सूचना के आधार पर पुडसू इलाके में अभियान चलाया गया, जिसमें तीनों को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक शोपियां के बेगम इलाके के रहने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, वे 31 मई से अपने घरों से लापता थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के द्वारका में नमकीन फैक्ट्री में आग लगी, 8 दमकल गाड़ियों ने काबू पाया दिल्ली के द्वारका स्थित नंद विहार में शुक्रवार सुबह एक नमकीन फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सेक्टर-16A में द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित फैक्ट्री में रात करीब 1 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग फैक्ट्री के टिन शेड वाले हिस्से में फैल गई थी। इसे बुझाने के लिए 8 दमकल गाड़ियां लगाई गईं। दमकल कर्मियों ने करीब 1:40 बजे आग पर काबू पा लिया। इसके बाद सुबह 3:30 बजे तक कूलिंग का काम चलता रहा। फायर सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। POCSO आरोपी को NEET री-टेस्ट में शामिल होने के लिए चार दिन की अस्थायी जमानत मुंबई की एक विशेष POCSO अदालत ने बलात्कार के आरोप में जेल में बंद 18 साल के युवक को NEET री-टेस्ट में शामिल होने के लिए चार दिन की अस्थायी जमानत दे दी है। अदालत ने उसे 18 जून से 21 जून तक राहत देते हुए परीक्षा देने की अनुमति दी। विशेष न्यायाधीश एस.आर. शर्मा ने गुरुवार को यह आदेश दिया। आरोपी फिलहाल नवी मुंबई की तलोजा सेंट्रल जेल में बंद है। अदालत ने यह राहत तब दी, जब पीड़िता ने कुछ शर्तों के साथ जमानत पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इसके अलावा, अदालत ने आरोपी से लिखित आश्वासन देने को कहा है कि वह परीक्षा में शामिल होगा और आत्मसमर्पण के समय परीक्षा में शामिल होने से जुड़े दस्तावेज भी प्रस्तुत करेगा। मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 30 अवैध बंकर ध्वस्त किए, हथियार भी बरामद मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उग्रवादियों के बनाए 30 बंकरों और चौकियों को ध्वस्त किया। अधिकारियों के मुताबिक लेइलोन वैफेई, लेइलोन खुन्नौ, एल. मुनलुई और कोंसाखुल गांवों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पिछले कुछ महीनों में यहां हिंसा और गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। ध्वस्त किए बंकरों से 11 सिंगल-बैरल ब्रीच-लोडिंग (एसबीबीएल) 12 बोर बंदूकें, 294 जिंदा कारतूस, गन पाउडर के दो पैकेट, 34 खाली कारतूस के खोखे और छह बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद की गई हैं। मुंबई में तेज गर्मी, वर्सोवा बीच पर सोए लोग मुंबई में तेज गर्मी से राहत पाने के लिए गुरुवार रात में लोग वर्सोवा बीच पर सोए। यहां दिन में तापमान 40°C से ज्यादा रहा। महाराष्ट्र में गर्मी और उमस दोनों का असर बना हुआ है, क्योंकि मानसून की प्रगति धीमी रही है। राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है, जिससे तापमान ज्यादा बना हुआ है। विदर्भ सबसे ज्यादा गर्म है। वर्धा, अमरावती, गोंदिया, अकोला और ब्रह्मपुरी जैसे इलाकों में तापमान 40-44°C तक पहुंचा है। मुंबई में तापमान लगभग 35-36°C के आसपास रहा, लेकिन समुद्री नमी के कारण उमस अधिक महसूस हो रही है। कोचीन शिपयार्ड पहुंचे जहाज पर मिला 'I Love Pakistan' संदेश, जांच शुरू केरल के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) में मरम्मत के लिए आए एक जहाज की दीवार पर नुकीली चीज से उकेरा हुआ "I Love Pakistan" लिखा मिला। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिपयार्ड प्रबंधन की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी शिपयार्ड से जुड़े सुरक्षा मामलों ने सुर्खियां बटोरी थीं। स्वदेशी विमानवाहक पोत INS Vikrant के निर्माण के दौरान कंप्यूटर उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया था, जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने की थी। इसके अलावा, शिपयार्ड में काम कर चुके कुछ लोगों को जासूसी मामलों में भी विभिन्न एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोलकाता-योग दिवस के लिए रेड रोड 7 दिन तक बंद:हाईकोर्ट बोला- सरकार वैकल्पिक रास्तों का इंतजाम करे; यहां ईद के लिए परमिशन नहीं मिली थी
    Next Article
    मैक्रों ने हिंदी में कहा- भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे:मित्र नरेंद्र, आपका स्वागत करके बहुत खुशी हुई; पीएम मोदी दिल्ली पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment