Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:यूपी-राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और वीडियो पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

    23 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार के उन सर्कुलर को चुनौती दी गई है, जिनमें सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश और फोटो-वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध लगाया गया है। याचिका एडवोकेट नरेंद्र मिश्रा ने दाखिल की है और दोनों राज्यों के सर्कुलर रद्द करने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि ये पाबंदियां संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(a), 19(1)(g), 21 और 21-A के तहत मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती हैं। इन नियमों का असर पत्रकारों, यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया यूजर्स और सिविल सोसाइटी से जुड़े लोगों पर भी पड़ता है। राजस्थान और यूपी सरकार ने हाल ही में सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और फोटो-वीडियो पर बच्चों की सुरक्षा और प्राइवेसी का हवाला देकर रोक लगाई है। यह मामला CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बाद चर्चा में आया। CJP का आरोप है कि इससे स्कूलों की बदहाली सामने आने से रोकी जा रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… बंगाल में महिला ने सुसाइड किया, दावा- अन्नपूर्णा योजना के पैसे नहीं आए थे पश्चिम बंगाल के मालदा में 32 साल की एक महिला ने आत्महत्या कर ली। परिवार ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान उसे 'लक्ष्मी भंडार' योजना का लाभ मिलता था। बीजेपी सरकार के सत्ता में आने के बाद, उसने 'अन्नपूर्णा योजना' के लिए आवेदन किया था, लेकिन उससे जुड़े पैसे उसे नहीं मिले। वह कई बार पंचायत और ब्लॉक ऑफिस गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थी। IIT दिल्ली में MSc छात्र की मौत, छठी मंजिल से गिरा; पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला दिल्ली के IIT कैंपस में शनिवार सुबह MSc फिजिक्स छात्र की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक छात्र लेक्चर हॉल की छठी मंजिल से गिरा था। पुलिस के मुताबिक छात्र सुबह करीब 8 बजे IIT दिल्ली के मेन गेट से कैंपस में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स पहुंचा और लिफ्ट से छठी मंजिल पर गया। पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि छात्र के शरीर पर घटना से पहले लगी चोट के कोई संकेत नहीं मिले हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। उसकी जेब से मोबाइल फोन मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केंद्र में खाली पद 10 साल में दोगुने:4.2 लाख से बढ़कर 8.24 लाख हुए; सरकारी कंपनियों में 49% कर्मचारी ठेके पर, पहले 19% थे
    Next Article
    खबर हटके- असली अजगर से सांप–सीढ़ी खेल रहे लोग:राजस्थान के टेलर को ₹974 करोड़ का इनकम टैक्स नोटिस; मधुमक्खियों के लिए बना होटल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment