Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीषण गर्मी में बुजुर्गों का सहारा बना रोटरी क्लब:गोरखपुर के वृद्ध आश्रम में लगवाया RO, उनके जरुरत के सामान दिए

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए रोटरी क्लब मिडटाउन ने एक बहुत ही नेक काम किया है। क्लब की ओर से बड़गो इलाके स्थित 'गोकुलधाम वृद्ध आश्रम' में रहने वाले बुजुर्गों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया गया। क्लब के मेंबर्स ने सेवाकार्य करते हुए आश्रम में एक नई RO मशीन लगवाई। जिससे वहां रहने वाले बुजुर्गों को शुद्ध और साफ पानी मिल सकेगा, जिससे वे बीमारियों से भी बच सकेंगे। साथ ही उनके साथ समय बिताया और अपने हाथों से नाश्ता कराया। इसके अलावा उनके जरूरत के सामान भी बांटे गए। क्लब की इस पहल से बुजुर्गों ने खुशी जाहिर की और मेंबर्स को आशीर्वाद दिया। सेवा और सम्मान की मिसाल क्लब की ओर से सिर्फ मशीन ही नहीं लगवाया गया बल्कि मेंबर्स ने बुजुर्गों के साथ काफी समय भी बिताया। उन्होंने बड़े ही प्यार और सम्मान के साथ अपने हाथों से सभी बुजुर्गों को नाश्ता कराया और गर्मी से राहत देने के लिए जूस भी पिलाया। इसके अलावा, बुजुर्गों की जरूरत को देखते हुए उन्हें नए कपड़े भी दिए गए। क्लब के सदस्यों का कहना है कि इस तपती गर्मी में बुजुर्गों की सेवा करना और उनकी जरूरतों को पूरा करना ही उनका सबसे बड़ा मकसद है। आश्रम के बुजुर्गों ने भी क्लब की इस दरियादिली पर उन्हें खूब आशीर्वाद दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नये डीएम बोले-पीड़ित को निचने स्तर पर ही मिले न्याय:IAS मनीष बंसल ने संभाला कार्यभार, मेट्रो निर्माण से हो रही दिक्कतें होंगी दूर
    Next Article
    महराजगंज में फर्जी आधार बनाकर लोगों को दिलाता था कर्ज:इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment