Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महराजगंज में फर्जी आधार बनाकर लोगों को दिलाता था कर्ज:इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    2 hours ago

    1

    0

    महराजगंज पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर लोगों को फाइनेंस कंपनियों से कर्ज दिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को हाटा बाजार, कुशीनगर से पकड़ा गया और न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के भैसहवा ढोढरा घाटी पासी टोला निवासी विश्व दमन के रूप में हुई है। विश्व दमन ने पॉलिटेक्निक की इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच से पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने फर्जी आधार कार्ड बनाने का तरीका सीखा और लोगों से ठगी शुरू कर दी। 10 हजार रुपये का इनाम यह मामला पुरंदरपुर थाने में 15 अक्टूबर को दर्ज किया गया था। तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। विश्व दमन इस मुकदमे में वांछित था, जिसके लिए न्यायालय ने गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया था। महराजगंज के पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुरंदरपुर पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी विश्व दमन को कुशीनगर के हाटा बाजार से गिरफ्तार किया। उसे अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीड़ितों के अनुसार, आरोपी पहले लोगों को बातों के जाल में फंसाता था और फिर कर्ज दिलाने के लिए रकम की मांग करता था। आरोपी को जेल भेजा गया फाइनेंस कंपनियों से कर्ज लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होता है, जिसका फायदा उठाकर वह अपने हिसाब से फर्जी आधार कार्ड बना देता था। वह कर्ज की धनराशि के अनुपात में लोगों से पैसे वसूलता था। पुरंदरपुर थाने के उप निरीक्षक सर्वदेव खरवार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस प्रकरण से जुड़े सभी आवश्यक बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीषण गर्मी में बुजुर्गों का सहारा बना रोटरी क्लब:गोरखपुर के वृद्ध आश्रम में लगवाया RO, उनके जरुरत के सामान दिए
    Next Article
    लेंसकार्ट आउटलेट पर एम्प्लोयियों को तिलक-कलावा पहनाने पहुंचे हिंदूवादी:पुलिस ने रोका; बाहर किया प्रदर्शन, पोस्टरों पर मारे जूते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment