Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेहटा-गिरसी में दो नए नलकूपों का शुभारंभ:विधायक सरोज कुरील ने किया उद्घाटन, किसानों को मिलेगी समय पर सिंचाई

    1 hour ago

    2

    0

    घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेहटा और ग्राम गिरसी के किसानों के लिए शुक्रवार की शाम एक बड़ी सौगात लेकर आई। क्षेत्रीय विधायक सरोज कुरील ने दोनों गांवों में स्थापित दो नए राजकीय नलकूपों का बटन दबाकर विधिवत शुभारंभ किया। इस पहल से इलाके में सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही किसानों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने की उम्मीद जताई जा रही है। नव स्थापित इन नलकूपों के चालू होने से किसानों को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा, जिससे फसलों की सिंचाई सुचारु रूप से हो पाएगी। अब तक पानी की कमी के कारण प्रभावित होने वाली फसलों को राहत मिलेगी और उत्पादन में वृद्धि होने की संभावना है। इससे सीधे तौर पर किसानों की आय बढ़ने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। जानकारी के अनुसार, प्रत्येक नलकूप की लागत लगभग 48 लाख रुपये है। इस परियोजना को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्ण कराया गया है। आधुनिक तकनीक से लैस ये नलकूप क्षेत्र के खेतों तक पानी पहुंचाने में कारगर साबित होंगे। सरोज कुरील बोलीं - किसानों को मिलेगा लाभ घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि मानते हुए लगातार योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को समय पर सिंचाई, खाद और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, जिससे कृषि को लाभकारी बनाया जा सके। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में बिजलीघर का घेराव:तीन दिन से बिजली न मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
    Next Article
    लखनऊ मेट्रो ने युवक के चेहरे पर लौटाई मुस्कान:शृंगार नगर स्टेशन पर बैग छूटा 3 लाख 80 हजार रुपए हुए बरामद,'लॉस्ट एंड फाउंड' सेल ने अब तक 51 लाख लौटाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment