Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भतीजे की बारात में डांस करते हुए चाचा की मौत:डीजे ट्राली पर चढ़कर नाच रहे थे, कार्डिक अटैक की आशंका, कोमा में जाने से मौत

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में भतीजे की बारात में डांस करते-करते चाचा सिर के बल पर जमीन पर गिर गए। रिश्तेदार उन्हे लेकर हैलट पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी में मौत की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची किदवई नगर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने के कारण कोमा में जाने से मौत की पुष्टि हुई है। चंडीगढ़ में करते थे प्राइवेट जॉब जाजमऊ छबीलेपुरवा के रहने वाले 51 वर्षीय राजेश कुमार चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी रानी और तीन बेटियां अन्नू, तन्नू व मुस्कान है। रिश्तेदार ने बताया कि राजेश के भतीजे शिवम की जूही डिपो के पास स्थित विश्वास गार्डन में शादी थी। रिश्तेदारदारों को लेकर बारात गेस्ट हाउस के बाहर पहुंच चुकी थी, लोग डीजे की धुनों पर थिरक रहे थे, दूल्हे की कार गेस्ट हाउस के अंदर पहुंच गई। जबकि डीजे ट्राली के पास परिजन जमकर डांस कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीजे ट्राली गेस्ट हाउस से करीब 20 मीटर दूरी पर पहुंची थी, तभी डांस ट्राली पर चढ़कर राजेश झूमने लगे, इस दौरान वह अचानक सिर के बल जमीन पर आ गिरे। यह देख बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें हैलट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची किदवई नगर पुलिस ने राजेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम इंचार्ज डॉ नवनीत चौधरी ने बताया कि आशंका है कि कार्डिक अटैक के कारण ऐसा हुआ हो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने की वजह से कोमा में जाने के कारण मौत की पुष्टि हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में हिंदू सम्मेलन आयोजित:वक्ताओं ने कहा- भेदभाव मिटाकर समाज को एकजुट करें, यहीं संघ का उद्देश्य
    Next Article
    घर से 50 मीटर दूर मासूम का शव मिला:बायां पैर दो मीटर दूर बरामद, पैर-सीने की हड्डियां दिखीं, फतेहपुर में पिता बोले- बेटे की हत्या हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment