Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर से 50 मीटर दूर मासूम का शव मिला:बायां पैर दो मीटर दूर बरामद, पैर-सीने की हड्डियां दिखीं, फतेहपुर में पिता बोले- बेटे की हत्या हुई

    7 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में 4 दिन से लापता मासूम मासूम के शव उसके घर से 50 मीटर दूर खेत में मिला। शव को किसी जानवर ने बुरी तरह से खाया था। उसके शरीर पर मांस नहीं बचा था। बायां पैर शव से थोड़ी दूरी पर पड़ा मिला। वहीं दूसरे पैर और सीने की हड्डियां तक दिख रही थीं। कपड़ों और हाथ पर बंधे कलावे से ग्रामीणों और परिजनों ने शव की पहचान अंकुश निषाद (3) के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने परिजनों से मासूम के लापता होने की जानकारी ली। मामला किशनपुर थाना क्षेत्र का है। देखें घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… लोची का डेरा गांव के हरिशंकर निषाद की शादी करीब 5 साल पहले संतरानी से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। पहला बेटा अंकुश 3 साल का था। दूसरी बेटी बिट्टी 2 साल की है। हरिशंकर मछली पकड़ने और खेती किसानी का काम करते हैं। 24 फरवरी की शाम को अंकुश घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया था। परिजनों और गांव वालों ने उसकी काफी छानबीन की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बच्चे की गुमशुदगी किशनपुर थाने में दर्ज कराई। इसके बाद 27 फरवरी को परिजनों ने एसपी से मुलाकात कर बच्चे को ढूंढने की मांग की थी। मासूम के लापता होने के 4 दिन बाद 28 फरवरी को अंकुश का शव उसके ही घर से 50 मीटर की दूरी पर मिला। उसका एक पैर 2 मीटर दूर पड़ा था। शव को बुरी तरह से नोचा गया था। बच्चे की पहचान नीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का लोअर से हुई। अंकुश के पिता हरिशंकर का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया शव मिलने की खबर पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि अगर पुलिस ने समय रहते गंभीरता दिखाई होती तो बच्चा जिंदा रहता। स्थिति बिगड़ती देख पांच थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई। इसके बाद एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत करके उन्हें शांत कराया। इसक बाद परिजन मान गए। है। घटना के बारे में एएसपी ने बताया कि मामला जंगली जानवर के हमले का लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिता बोले- बेटे की हत्या कर शव फेंका मृतक के पिता हरिशंकर निषाद का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। उनका कहना है कि वे चार दिनों से जंगल में तलाश कर रहे थे, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने आशंका जताई कि होली नजदीक होने के चलते कहीं किसी ने बच्चे की बलि तो नहीं दे दी। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। ………………………….. यह खबर भी पढ़ें.. इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को 14 चाकू मारे:सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े हमला, योगी बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं गाजियाबाद में इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े ऑफिस में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गला रेतने की कोशिश की। चीखने पर हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    भतीजे की बारात में डांस करते हुए चाचा की मौत:डीजे ट्राली पर चढ़कर नाच रहे थे, कार्डिक अटैक की आशंका, कोमा में जाने से मौत
    Next Article
    चचेरे भाई ने ही की 20 लाख जेवरात की चोरी:28 फरवरी को गिरफ्तार; प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ खुलासा, ₹1.98 लाख नकद व गहने बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment