Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीतरगांव बीडीओ जिला मुख्यालय अटैच:घाटमपुर विधायक सरोज कुरील की शिकायत पर हुई कार्रवाई, पतारा बीडीओ को मिला प्रभार

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के भीतरगांव ब्लॉक के बीडीओ बलराम सिंह को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। यह कार्रवाई घाटमपुर विधायक सरोज कुरील की शिकायत पर उत्तर प्रदेश ग्राम्य विकास आयुक्त के निर्देश पर की गई है। पतारा ब्लॉक के बीडीओ शिव नरेश राजपूत को भीतरगांव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। घाटमपुर अपना दल (एस) से विधायक सरोज कुरील ने बताया कि भीतरगांव के ग्रामीण लगातार उनसे मिलकर बीडीओ बलराम के खिलाफ लापरवाही बरतने की शिकायत कर रहे थे। ग्रामीणों की इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए विधायक ने लखनऊ स्थित उप्र ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विधायक ने एक पत्र सौंपकर भीतरगांव ब्लॉक में तैनात बीडीओ बलराम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। ग्राम्य विकास आयुक्त के निर्देश पर कानपुर के जिला विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बीडीओ बलराम सिंह को कानपुर जिला मुख्यालय अटैच करने का आदेश जारी किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में दो गैंगस्टर की सम्पति कुर्क:अवैध कमाई से प्लॉट खरीदा और बिल्डिंग बनाई थी
    Next Article
    हिंदू कॉलेज में एलएलबी परीक्षा में बड़ी चूक:हिंदू लॉ की जगह टॉर्ट का प्रश्नपत्र बांटा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment