Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदू कॉलेज में एलएलबी परीक्षा में बड़ी चूक:हिंदू लॉ की जगह टॉर्ट का प्रश्नपत्र बांटा गया

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद के हिंदू कॉलेज में आज एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, छात्रों को हिंदू लॉ विषय की परीक्षा देनी थी, लेकिन गलती से टॉर्ट एवं मोटर वाहन अधिनियम (Tort Motor Vehicles Act) का प्रश्नपत्र वितरित कर दिया गया। टॉर्ट विषय की परीक्षा 23 तारीख को होनी निर्धारित है। छात्रों के अनुसार, परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद संबंधित कक्ष में गलत प्रश्नपत्र बांटा गया। उस समय कॉलेज के कुलपति भी परिसर में मौजूद थे। छात्रों ने बताया कि गलत प्रश्नपत्र वितरित होने तक एक छात्र ने उसे पूरा पढ़ लिया था। इस घटना से आगामी परीक्षा की गोपनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गलती का पता चलते ही परीक्षा कक्ष में अफरा-तफरी मच गई। बाद में, गलत प्रश्नपत्र वापस ले लिए गए और छात्रों को हिंदू लॉ का सही प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया। हालांकि, छात्रों का कहना है कि इस लापरवाही से उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित हुई और परीक्षा प्रदर्शन पर भी असर पड़ा। छात्रों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि टॉर्ट विषय की परीक्षा निर्धारित तिथि पर ही होगी या उसमें कोई बदलाव किया जाएगा। कई विद्यार्थियों ने सुझाव दिया कि यदि प्रश्नपत्र पहले ही सार्वजनिक हो चुका है, तो परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक नया प्रश्नपत्र तैयार किया जाना चाहिए। इस संबंध में हिंदू कॉलेज के प्रधानाचार्य से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और वे पूरे मामले की विस्तृत जांच कराएंगे। प्रधानाचार्य ने कहा कि वे फिलहाल नैनीताल के रास्ते में हैं। कॉलेज पहुंचने के बाद संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट ली जाएगी और आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीतरगांव बीडीओ जिला मुख्यालय अटैच:घाटमपुर विधायक सरोज कुरील की शिकायत पर हुई कार्रवाई, पतारा बीडीओ को मिला प्रभार
    Next Article
    बेटे की शादी में 1 रुपए शगुन लिए:नोएडा में भाजपा नेता ने पेश की मिसाल, दहेज न लेने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment